Congress Candidate Nirmal Kosre Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे का जीवन परिचय...

Nirmal Kosre Biography:– कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे चरौदा नगर निगम के महापौर है। पूर्व में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रह चुके हैं। 1998 से कांग्रेस में सक्रिय कोसरे एमएससी की डिग्री ले चुके है।

Update: 2023-11-16 07:38 GMT

Nirmal Kosare

Congress Candidate Nirmal Kosre Biography in Hindi: कांग्रेस ने दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से निर्मल कोसरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। 41 वर्षीय निर्मल कोसरे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे वर्तमान में चरौदा नगर निगम के महापौर है। वे पहले गनियारी से पार्षद निर्वाचित हुए,फिर महापौर चुने गए। चरौदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह क्षेत्र है। यहां लगातार 20 सालों से भाजपा का कब्जा था। 20 सालों बाद जनवरी 2022 को कांग्रेस के निर्मल कोसरे महापौर निर्वाचित हुए। वे दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कोसरे सन 1998 से कांग्रेस पार्टी के सदस्य है। अहिवारा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यहां सतनामी समाज के वोटों की बहुलता है। निर्मल कोसरे की सतनामी समाज में अच्छी पैठ है,जिसके चलते उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

41 वर्षीय निर्मल कोसरे मकान नंबर 52, सतनामी पारा, ग्राम गनियारी तहसील भिलाई तीन जिला दुर्ग के निवासी हैं। उनके पिता का नाम स्व. रघुदास कोसरे है। उनका नंबर 7000231711 है। उनका विवाह रीना कोसरे से हुआ है। उनकी एक पुत्री तृषा व एक पुत्र जयंत है। निर्मल कोसरे ने 2001 में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेलुद ( माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल) से हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। 2007 में शासकीय महाविद्यालय पाटन से ग्रेजुएशन ( रविशंकर विश्वविद्यालय से संबद्ध) किया है। 2008 में शासकीय कल्याण कालेज ( रविशंकर विश्वविद्यालय से संबद्ध) सेक्टर–7 भिलाई नगर से बीएड किया है। 2014 में मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर से एमएससी किया है। निर्मल कोसरे को कृषि एवं मानदेय से आय होती है,जबकि उनकी पत्नी गृहणी है।

Full View

Tags:    

Similar News