Chhatisgarh Vidhansbha Mansoon Session 2025: ये तो गजब हो गया: जब विधायक धर्मजीत का सवाल ही बदल गया, पढ़िए विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से क्या आग्रह किया

Chhatisgarh Vidhansbha Mansoon Session 2025: मानसून सत्र के दौरान सदन में अफसरशाही का नमूना देखने को मिला। सत्ता पक्ष के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने सवाल कुछ पूछा था और जब मंत्री की जवाब देने की बारी आई तब सवाल पूरी तरह बदला हुआ था। विधायक ने स्पीकर डा रमन सिंह से कहा कि उनका तो सवाल ही बदल दिया है। लिहाजा पूछने का कोई मतलब नहीं रह गया है। स्पीकर से आग्रह किया कि आने वाले सत्र के दौरान उनके सवाल को प्राथमिकता से रखा जाए। इस पर स्पीकर ने आश्वस्त किया है।

Update: 2025-07-18 10:38 GMT

Chhatisgarh Vidhansbha Mansoon Session 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा व अंतिम दिन है। अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह का सवाल लगा हुआ था। जिस पर महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जवाब देना था। जब विधायक सिंह की सवाल पूछने की बारी आई तब उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मूल प्रश्न को ही बदल दिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जानकारी मांगी थी। उनके सवाल को बदलते हुए तखतपुर विधानसभा में सीमित कर दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से अनुरोध करते हुए कहा कि मूल प्रश्न को बदलने से सवाल करने का कोई अर्थ नहीं रह गया है। लिहाजा अगले सत्र में उसके सवाल को प्राथमिकता के साथ रखा जाए। विधायक के इस आग्रह को स्पीकर ने स्वीकार करते हुए अगले सत्र में प्राथमिकता के साथ सवाल को रखने आश्वस्त किया।

0 इस तरह बदल गया विधायक धर्मजीत सिंह का सवाल

वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में जून, 2025 तक विधान सभा क्षेत्र तखतपुर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामग्री वितरण हेतु कितनी- कितनी राशि स्थानांतरित की गई तथा उसके अंतर्गत कौन- कौन सी सामग्रियों का वितरण किया जाना था? कितनी राशि उन सामग्रियों की खरीदी में व्यय की गई? विकासखण्डवार बताएं? कंडिका "क" की सामग्रियों की गुणवत्ता के संबंध में कितने आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई है तथा उन शिकायतों के आधार पर कितने आंगनबाड़ियों की जांच की गई तथा कितनी शिकायतें सही सही पाई गई? क्या कंडिका "क" में पूछे गए प्रश्न अनुसार सामग्री के वितरण के पूर्व या खरीदी या आपूर्तिकर्ता की आपूर्ति के पूर्व कमेटी से जांच कराई जाती है? यदि हां तो कब-कब जांच कराई गई? कंडिका "ख" के अनुसार कौन-कौन दोषी पाए गए हैं एवं उन पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है? विकासखण्डवार बताएं?

ये है मंत्री राजवाड़े का लिखित जवाब

आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामग्री की गुणवत्ता अथवा केन्द्र संचालन के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं है। अतः शेष जानकारी निरंक है। सामग्री प्रदाय उपरान्त परियोजना स्तरीय क्रय समिति द्वारा सामग्री का सत्यापन किया जाता है।

प्रश्नकाल के दौरान शांत रहा सदन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन प्रश्नकाल शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। पूरे समय सदन में अच्छे माहौल के बीच सदस्यों ने विभागीय मंत्रियों से सवाल करते रहे और जवाब आने के बाद सवाल दागते रहे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया था। नारेबाजी व शोरगुल के चलते स्पीकर ने सदन की कार्रवाई एक घंटे के लिए स्थगित कर दी थी।

Tags:    

Similar News