बीजेपी में बदलाव: नितिन नबीन की टीम में छत्तीसगढ़ से किसे मिलेगा मौका? कार्यसमिति में बदलाव की कवायद तेज
BJP Mein Badlav: नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब भाजपा कार्यसमिति में बदलाव की कवायद तेज हो गई है। इस बदलाव से छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी प्रभावित हो सकते हैं।
BJP Mein Badlav (Nitin Nabin)
BJP Mein Badlav: रायपुर। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार से मुक्त कर दिया है और अब नितिन नबीन कुर्सी संभाल चुके हैं। नबीन ने अभी तक अपनी नई टीम घोषित नहीं की हैए लेकिन खबर है कि इसकी कवायद तेजी से चल रही है। राज्यों में अगले तीन सालों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर टीम में भाजपा नेताओं को जगह दी जाएगी। टीम तय करते वक्त भौगोलिक के साथ राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का भी ख्याल रखा जाएगा। संकेत हैं कि टीम में उम्रदराज की जगह अपेक्षाकृत कम उम्र के नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ से अभी दो वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय और लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अजय चंद्राकरए अरुण साव और धरमलाल कौशिक के भी नाम हैं। जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय पदेन राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। अब देखना यही है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में लता उसेंडी और सरोज पांडेय का नाम यथावत रहता है या नहीं अथवा कोई नया नाम किसी महत्वपूर्ण पद के लिए जुड़ता है या नहीं। राष्ट्रीय टीम में महिलाओं और ओबीसी को ध्यान में रख कर छत्तीसगढ़ को जगह दी गई थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ओबीसी को मुद्दा भी बनाया थाए मगर मुख्यमंत्री के फैसले की बारी आयी तो आदिवासी के रूप में वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय को मौका दिया गया। पार्टी सूत्रों का मानना है कि नई टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है।
नबीन का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता
छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ के नेताओं से गहरा नाता है। नबीन यहां के राजनीतिक समीकरण को भली.भांति जानते हैंए इसलिए नई टीम में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व के बारे में फैसला लेते हुए उन्हें ज्यादा समस्या नहीं होगी। जैसे ही नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला हैए वैसे ही छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता बड़ी संख्या में उन्हें बधाई देने दिल्ली पहुंच गए थे। इनमें सभी दिग्गज भाजपा नेता भी शामिल हैं। जाहिर हैए मुलाकात करने वाले कई नेता भी नबीन की टीम में शामिल होने के इच्छुक हैं। इनमें कौन जगह बना पाता हैए यह तो राष्ट्रीय टीम की सूची आने के बाद ही पता चलेगा।
प्रदेश प्रभारी भी नया!
छत्तीसगढ़ को खुद नितिन नबीन ही देखते रहे हैं। अभी क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में अजय जामवाल छत्तीसगढ़ का कामकाज देख रहे हैं। उनके पास मध्यप्रदेश का भी प्रभार है। नई टीम के साथ छत्तीसगढ़ को नया प्रदेश प्रभारी भी मिल सकता है। प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति के वक्त छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा जाएगा।