Assembly Election 2023 BJP Candidate Khujji खुज्जी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गीता घासी साहू हैं सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष

Assembly Election 2023 BJP Candidate Khujji

Update: 2023-08-18 13:36 GMT

एनपीजी।

खुज्जी विधानसभा से बीजेपी की प्रत्याशी बनाई गई गीता साहू प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनका जन्म राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव शहर के मोतीपुर वार्ड में 8 दिसंबर 1994 को हुआ था। उनके पिताजी मेडिकल स्टोर व्यवसाई है। गीता साहू की एक बहन व एक भाई है। गीता साहू ने बीएड करने के अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन लोक प्रशासन से लेकर किया है। गीता साहू की शादी घासी साहू से हुई हैं। घासी साहू व गीता साहू का व्यवसाय कृषि है। घासी साहू सरपंच रह चुके हैं। इसके अलावा सरपंच संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में घासी साहू भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी हैं। गीता साहू ने पहली बार 2020 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ कर जीत हासिल की। गीता साहू वर्तमान में राजनांदगांव जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वें प्रदेश की सबसे युवा और कम उम्र की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Tags:    

Similar News