पुलिस के जवान ने गाया ‘तेरी मिट्टी’ गाना, अक्षय ने की तारीफ…. कहा

Update: 2020-06-23 11:38 GMT

मुंबई 23 जून 2020. अक्षय कुमार ने इन कोरोना वॉरियर्स को अपनी फिल्म केसरी का गाना ‘तेरी मिट्टी’ डेडिकेट किया था। हाल ही में दिल्ली पुलिस के जवान रजत राठौर ने इस सॉन्ग को गाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अक्षय ने ट्विटर अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर कर रजत राठौर की जमकर तारीफ की।

वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं, ”हाय रजत। मैं अक्षय कुमार। यार क्या कमाल का गाते हो तुम। बहुत प्यारा गाना गाया है तेरी मिट्टी। मजा आ गया सुनकर। वैसे ये गाना है भी इतना प्यारा कि आंखों से आंसू निकल आते हैं। ऊपर से तेरी आवाज में भी इतना दर्द है। बहुत सुंदर। इसे शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ”तेरी मिट्टी एक ऐसा गाना है, जो हमेशा मेरे रोंगटे खड़े कर देता है, चाहें मैं इसे कितनी भी बार सुनूं, इस बार कोई अलग नहीं था। यह वीडियो साझा करने के लिए रजतजी धन्यवाद।

Tags:    

Similar News