पिस्टल दिखाकर लूट, घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

Update: 2020-07-07 13:45 GMT

बालोद 7 जुलाई 2020। नकली पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले दो लोगों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियो के पास से लूट की रकम और घटना में उपयोग की गयी दो पहिया वाहन जब्त की गई है। आज इस पूरे मामले मे एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते ने खुलासा कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी।

मामला अर्जुंदा के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र की है। 6 जुलाई की रात आठ बजे के करीब शशीकांत ठाकुर अपने दोस्त के साथ स्कूटी में सवार होकर सिकोसा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान बाईक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनका रास्ता रोका। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उनके पास रखे नगदी रकम लूटकर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी जानकारी गुण्डरदेही पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद एसपी जितेंद्र मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

एडिशनल एसपी दौलत राम पोर्ते के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा, गुण्डरदेही टीआई रोहित मालेकर ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर से आरोपियों के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रीतम गोयल को गिरफ्तार कर कढ़ाई से पूछताछ की गयी। आरोपी ने जल्द ही नकली पिस्टल से लूट की वारदात अंजाम देने की बात कबूल की और अपने सहयोगी राजा खान के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे आरोपी राजा खान को गिरफ्तार कर नगली पिस्टल और दो पहिया वाहन जब्त किया गया। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News