मुंबई 14 मार्च 2020। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीती शाम एक साथ पार्टी में पहुंचे। दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए पार्टी में गए। मलाइका और अर्जुन साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। मल्लिका ने व्हाइट टॉप और ब्लैक जीन्स और ब्लैक जैकेट पहनी थी। वहीं अर्जुन ग्रे कलर की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। बता दें कि दोनों अब ओपनली एक दूसरे के साथ डिनर, हॉलीडे और पार्टीज में जाते रहते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने ऑफिशयली भी रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया है।