मेष राशि सहित ये राशि वाले कर सकते हैं बड़ी डील, इन्हें काम में आ सकती है रुकावट….

Update: 2021-02-03 13:15 GMT

रायपुर 4 फरवरी 2021। गुरुवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार की रात बुध ग्रह वक्री स्थिति में मकर राशि में प्रवेश करेगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आपकी कुछ उलझनों का हल निकल सकता है। विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। उन्हें इन अवसरों का सदुपयोग करना चाहिए। योजनाएं बनाते हुए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आप जो भी कोशिश करें, वह पूरी ईमानदारी से करें। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। खराब सेहत की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
वृष राशि
आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कारोबार में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अच्छी दिनचर्या की वजह से अपने स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, वरना नुकसान हो सकता है। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी से प्रतियोगिता ना करें। आप ना तो किसी से उलझे और ना ही बहस करें, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको जो भी काम मिलेंगे उन्हें आप बहुत तत्परता से निपटा लेंगे। किए गए कामों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई छोटी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपकी रूचि कला के क्षेत्र में हो सकती है।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र और नौकरी में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। कुछ पुराने और रूके हुए काम आसानी से बन जाएंगे। किसी भी स्थिति को अधिक गंभीरता से ना लें। आपके मन में कंजूसी का भाव हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। की गई यात्रा भी सफल रहेगी। व्यापार में कोई अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगे| आप अपने भविष्य को लेकर कोई जरूरी प्लानिंग भी करेगे। किसी नए काम पर सोच-विचार करेंगे| कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्दी मिलेगी| आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा| आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा,आप अपने साथियों को खुश रखने की कोशिश करेंगे बुजुरगो को अपने शुगर लेवल का ज्यादा ध्यान देना चाहियें , दवाईया समये से ले।

सिंह राशि
आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगेबित होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में आज आपके कामों की तारीफ होगी। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे लोग आपके व्यक्तित से प्रेरणा लेंगे। मेहनत के परिणाम जल्द ही आपको मिलेंगे। महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलने वाली है। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका दिन अच्छा बितेगा| आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी।

कन्या राशि
आज शाम के समय जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज भी बनाए रखेगा। आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिलेगी| इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी| सभी तरह के भय से मुकती मिलेगी।

तुला राशि
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता भी मिलेगी। आज नए व्यवसाय के अवसर मिलेंगे। धार्मीक कार्यों मे सहयोग देने से समाज में मान सम्मान बढेगा| इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है।अविवाहित लोगो को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा| दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। सिनियरस का सहयोग मिलेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी।

धनु राशि
आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपके काम आसानी से सफल होंगे| आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो जायेंगी। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। घर में शांति का महोल बना रहेगा।

मकर राशि
आज आपको कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे है। आप कामकाज में बहुत हद तक सफल होंगे| आज आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आज आप शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर निकलेंगे| स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। मित्रों के साथ किसी गलतफैमी की वजह से अनबन हो सकती है लेकिन चिंता ना करें पहले की तरह जल्दी सब ठिक हो जायेगा।

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल होंगे| बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। है| रोजगार के मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह ले लें। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आज आप कोई जरूरी प्लानिंग करेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो जायेंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते।

मीन राशि
आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज ऑफिस के काम से रिलेटेड आपको कोई छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ेगी| ये यात्रा लाभदायक भी रहेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन खास है। दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे।

Tags:    

Similar News