कुंभ, कन्या सहित इन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है, वहीँ इन राशि के जातकों का काम बिगड़ने की संभावना… जानें अपना दिन

Update: 2021-03-05 13:07 GMT

रायपुर 6 मार्च 2021। शनिवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष राशि

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को लापरवाही में फैसला करने से बचना चाहिए, वरना नुक्सान भी हो सकता है। जी हां व्यर्थ में पैसे खर्च न करे। हालांकि पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी, लेकिन किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। बहरहाल शनिदेव की पूजा करे और उन्हें सरसों का तेल जरूर अर्पित करे।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के अपने परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बहरहाल शाम का समय जीवनसाथी और पार्टनर के साथ ही बिताएं और गाय को रोटी जरूर खिलाएं। इसके इलावा किसी भी बड़ी मुश्किल से घबराने की बजाय धैर्य से उसका सामना करे।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को मानहानि के चक्कर से दूर रहना चाहिए और अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फ़िलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। आपको अपने दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है। इसके इलावा आपके निजी जीवन में कोई अच्छी बात हो सकती है और अगर आप कही बाहर जाना चाहते है, तो ये सही समय नहीं है।

कर्क राशिफल
आज आप के कार्यालय व व्यवसाय का वातावरण आपके अनुकूल होगा, जिसके आपको भरपूर लाभ उठाने होंगे। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप कुछ ऐसा खर्चा करेंगे,जो ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी वाद विवाद बन सकता है।

सिंह राशि
आज आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध परिपूर्ण और सहयोग पूर्ण नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी, तो वह आज ठीक होगी, जिससे आप विभिन्न कार्यों को करने के लिए सक्रियता पूर्वक भाग लेंगे और उन में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई तोहफा या सरप्राइस दे सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज ऑफिस के कामों को पूरा करने में साथियों और अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की भवनाओं को समझने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगें , जिससे पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी। आज आप किसी के साथ कुछ वादे और सौदे कर सकते हैं। बच्चे अपने पिता से कुछ नई बातें भी सीखेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने गुस्से को कंट्रोल में रखेंगे, तो बेहतर रहेगा। वरना आपके कुछ काम बिगड़ने की संभावना हो सकती है। आज किसी भी तरह की दौड़-भाग से बचें । आपको किसी भी काम में जोखिम लेने से बचना चाहिए। आज किसी खास काम को अकेले निपटाने की कोशिश करेंगे, तो कोई अच्छा खासा मौका छूट सकता है। बेहतर होगा किसी की मदद जरूर ले लें। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। समाजीक कार्यों में सहयोग देने से मान सम्मान बढेगा।

वृश्चिक राशि
आज आज जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रहेगा। आज बच्चें आपसे कहीं बाहर घुमाने ले जाने की जिद कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं, जो आपको ज्यादा फायदा दे सकते हैं। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी बुजुर्ग महिला से धन लाभ हो सकता है। कारोबार को बढाने के नए तरीके आपके सामने आएंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारिफ कर सकते है। आज सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा।

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज सोच-विचार कर लिए गए फैसले फायदेमंद होंगे। आज भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिल सकते हैं, जो आपकेलिए भी बहुत लाभदायक रहेंगे। आज बिजनेस और निवेश के मामले में फायदा हो सकता है। लवमेट्स के रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। इसके साथ ही आपको कोई उपहार भी दे सकते है| धन धान्य में की वृद्धि होगी, रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

मकर राशि
आज किसी फैसले की स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें। आज कुछ काम योजना के अनुसार नहीं होने से मूड ऑफ हो सकता है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, उनके साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप अपने बच्चों के लिये खाने में कुछ अच्छा बना सकते है। स्वास्थ बेहतर रहेगा, बस बाहर का खाने से बचें। परिवार के साथ जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

कुंभ राशि
आज पुराने निवेश से फायदा होगा। सही योजना बनायेंगे और सही दिशा में आगे भी बढ़ेंगे। आज ऑफिस में आप पर वर्क लोड ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप उसे समय रहते पूर कर लेंगे, साथ ही आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने कुछ पुराने दोस्तों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज दूसरों से समझौता करने की भी कोशिश करेंगे। आप सोशल मीडिया के जरिए समाजिक कार्यों में सहयोग देंगें, इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि
आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज टूट चुके रिश्तों को जोड़ने में सफल हो सकते हैं। आज कोई नया काम शुरू करने की सोचेंगें, जिसमें आप सफल भी होंगे। आसपास के लोगों आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज पुरानी समस्याओं का कोई नया समाधान मिलने की संभावना है। आज धार्मिक कामों में मन लगेगा। संतान से सहयोग मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार मे बरकत होगी।

Tags:    

Similar News