Patna Civil Court Bomb Threat : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ पटना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी...इतने बजे 5 बड़े धमाके...
Patna Civil Court Bomb Threat : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक ई-मेल भेजकर दावा किया गया है कि ठीक 1 बजे कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे. इस खबर के फैलते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गया और सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत कोर्ट को खाली करा लिया गया.
Patna Civil Court Bomb Threat : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ पटना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी...1 बजते ही बड़े 5 धमाके...
Patna Civil Court Bomb Threat : पटना : पटना सिविल कोर्ट को फिर एक बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. एक ई-मेल भेजकर चेतावनी दी गई है कि ठीक 1 बजे कोर्ट कैंपस में 5 बम धमाके होंगे ई-मेल में पाकिस्तान कनिमोझी जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए हैं आज बुधवार को यह खबर मिलते ही आनन-फानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है.
कोर्ट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार पटना के साथ-साथ दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है सुरक्षा को देखते हुए पटना सिविल कोर्ट के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है. पूरे इलाके में पुलिस तैनात है और डॉग स्क्वॉड की मदद से चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है.
छटवी बार मिली धमकी
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का यह छठा मामला है. आज कोर्ट में सांसद पप्पू यादव से जुड़े एक मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन धमकी के बाद उसे टाल दिया गया. पहले 9 फरवरी को भी जब पप्पू यादव के 31 साल पुराने केस में सुनवाई होनी थी तब ऐसी ही धमकी मिली थी और सुनवाई को टालना पड़ा था फिर अगले दिन 10 फरवरी को सुनवाई हुई और उन्हें जमानत मिली आज फिर सुनवाई के ही दिन धमाके की खबर आने से कोर्ट का काम ठप हो गया है.
भागलपुर और औरंगाबाद को भी धमकी
बिहार की अदालतों में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है इससे पहले 9 फरवरी को पटना के साथ-साथ भागलपुर और औरंगाबाद सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी मिली थी. उस दौरान वकीलों ने सुरक्षा को देखते हुए सारा काम बंद कर दिया था और पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया था हालांकि गनीमत रही कि कोई घटना नहीं हुई. अब एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है आज दोपहर 1 बजे धमाके की नई धमकी मिलने से कोर्ट परिसर में डर का माहौल है बार-बार मिल रही इन धमकियों से पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ गई हैं.