यात्री ट्रेनें 12 मई से होगी शुरू – बिग ब्रेकिंग : रेलवे का बड़ा फैसला… मंगलवार से चलायी जायेगी पैसेंजर ट्रेन… कल शाम से शुरू होगी टिकट की बुकिंग… सिर्फ इन्हें ही दी जायेगी परमिशन, इन शर्तों का करना होगा पालन
रायपुर 10 मई 2020। कोरोना संकट के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। 12 मई से देश में ट्रेनें चलनी शुरू हो जायेगी। इस बात का ऐलान रेलवे ने कर दिया है, वहीं ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो जायेगी। हालांकि शुरुआती वक्त में कुछ ट्रेनें ही चलायी जायेगी। 12 मई से सिर्फ 15 जोड़ी ट्रेनें ही चलायी जायेगी।
Indian Railways plans to gradually restart passenger train operations from 12th May, initially with 15 pairs of trains (30 return journeys): Ministry of Railways pic.twitter.com/kCj5b3GDaV
— ANI (@ANI) May 10, 2020
रेलवे ने कहा है कि ये ट्रेनें स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलायी जायेगी। रेलवे ने कहा है कि उसने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन चलाने पर विचार कर रही है. इसके तहत 15 जोड़ी ट्रेन शुरू हो सकती है. ये स्पेशल ट्रेन होगी जो नई दिल्ली स्टेशन से शुरू होगी और वह देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ेगी. हालांकि, ये आम यात्रियों के लिए नहीं होंगी.
These trains will be run as special trains from New Delhi Station connecting Dibrugarh, Agartala, Howrah, Patna, Bilaspur, Ranchi, Bhubaneswar, Secunderabad, Bengaluru, Chennai, Thiruvananthapuram, Madgaon, Mumbai Central, Ahmedabad and Jammu Tawi: Ministry of Railways
— ANI (@ANI) May 10, 2020
ट्रेन में सफर के लिए कल से टिकट की बुकिंग शुरू हो जायेगी। शाम 4 बजे से टिकट की आनलाइन बुकिंग होगी।
Booking for reservation in these trains will start at 4 pm on 11 May and will be available only on the IRCTC website: Ministry of Railways
— ANI (@ANI) May 10, 2020
ट्रेन में सफर को लेकर स्पेशल गाइड लाइन जारी की गयी है। जिसके मुताबिक मुसाफिरों को अपना चेहरा कवर करके रखना होगा। वहीं रेलवे की तरफ से जरूरी गाइडलाइन का भी यात्रियों को पालन करना होगा।
It will be mandatory for the passengers to wear face cover and undergo screening at departure and only asymptomatic passengers will be allowed to board the train. Further details including train schedule will be issued separately in due course: Ministry of Railways
— ANI (@ANI) May 10, 2020