एक डॉक्टर, दो-दो नौकरीः जिला अस्पताल के रेडियो लॉजिस्ट दो-दो जगह कर रहे है नौकरी, सीएमएचओ बोले….नोटिस देंगे

Update: 2021-07-08 10:10 GMT

केरबा, 8 जुलाई 2021। कोरबा में डीएमएफ से पोस्टेड डॉक्टर किस तरह सिस्टम की आंख में धूल झोंककर दो-दो नौकरियां कर रहे हैं, इसकी बानगी इंदिरा गांधी जिला अस्पताल में देखी जा सकती है। यहां पोस्टेड रेडियो लॉजिस्ट एक साथ दो-दो अस्पताल में अपनी सेवांए दे रहे है। एनपीजी ने जब इस मामले में स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया तो अफसरों के हाथ-पांव फुल गए। सीएमओ डॉ0 बीबी बोर्डे बोले, अगर ऐसा है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में बेहतर स्वास्थ व्यवस्था के लिए जिला खनिज न्यास मद से 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी है। इन डॉक्टरों में एमबीबीएस, डीएम डॉ0 दिलीश सिंह को रेडियोलॉजिस्ट के पद पर 2 लाख रूपये प्रतिमाह की सेलरी पर नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन की मंशा थी कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में रेडियो लॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद गर्भवती महिलाओं के साथ ही दूसरे मरीजों को सोनोग्राफी का लाभ मिल सकेगा। लेकिन रेडियो लॉजिस्ट जिला प्रशासन की आंखो में धूल झोकने के साथ ही स्वास्थ विभाग की नांक के नीचे बालको के अस्पताल में भी रेडियोलाजिस्ट के पद पर ज्वाईन कर डबल पगार ले रहे है। आपको बता दें, डीएमएफ से पोस्टेड डॉक्टरो के लिए सेवा शर्तो में निजी प्रेक्टिस के साथ ही दो-दो हॉस्पिटल में एक साथ नौकरी करने पर सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके दिलीश सिंह के नाम पर जिला अस्पताल और बालको के विभागीय अस्पताल का अल्ट्रासाउंड मशीन पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकृत है। एनपीजी के हाथ लगे दस्तावेज के बाद जब सीएमएचओं डॉ0 बीबी बोर्ड से जानकारी चाही गयी तो उन्होने कहा, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है….अगर ऐसा है तो ये गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे रेडियोलॉजिस्ट को नोटिस जारी करेंगे।
मगर आश्चर्य की बात यह है कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत डॉक्टरों के नाम पर अल्ट्रासाउंड मशीन का पंजीयन सीएमएचओं कार्यालय से ही किया जाता है। ऐसे में ये अनुमति सीएमएचओ आफिस से कैसे मिल गई, हैरान करता है।
नियम की जानकारी नहीं थी
डीएमएफ से जिला अस्पताल में पोस्टेड डॉ. दिलीश से एनपीजी न्यूज ने इस मामले में उनका पक्ष जानने उनसे बात की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में ड्यूटी पूरी करने के बाद बालको में मरीज होने पर ऑन कॉल जाया करते थे….हॉस्पिटल के सारे डॉक्टर प्रायवेट प्रैक्टिस कर रहे थे…हमको नही मालूम था कि ऐसा नही करना है इसलिए ऑन कॉल जाया करते थे। अब नियमों की जानकारी हुई है तो अब बालको हॉस्पिटल नही जा रहे है।
थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्ट पर बालको में इस मामले पर बालको की कंपनी संवाद प्रमुख मानषी सिंह से जानकारी चाही गयी। तब उन्होने बताया कि बालको के विभागीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की रेग्युलर पोस्टिंग नही है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की जरूरत होने पर थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्ट के तहत डॉ0 दलीश सिंह की पोस्टिंग की गयी है। चूकि थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर डॉ0 दलीश सिंह को बालको अस्पताल में पार्ट टाईम के लिए रखा गया है, इसलिए उनके कही और काम करने की जानकारी बालको मैनेजमेंट के पास नही है।

Tags:    

Similar News