अब छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी लगा नाईट कर्फ़्यू.. रात आठ से सुबह 6 बजे तक आपातकालिन सेवा छोड़ सब के शटर गिराए जाने के आदेश जारी

Update: 2021-03-30 03:56 GMT

रायपुर,30 मार्च 2021। कोरोना संक्रमण के दूसरे स्ट्रेन की मौजुदगी और प्रदेश में मौतों के बढ़ते आंकड़े के बीच प्रदेश के सरगुजा ज़िले में नाईट कर्फ़्यू जारी कर दिया गया है। ज़िले में आपातकालीन सेवा को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान रात आठ बजे से लेकर सुबह छ बजे तक बंद रहेंगे। हालाँकि रेस्टोरेन्ट और भोजनालय जहां से भोजन पैक करा कर ले ज़ाया जा सकता है उन्हें रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने NPG से कहा
“संक्रमण की रफ़्तार बढ़ रही है, सरगुजा सीमावर्ती मध्यप्रदेश से भी जुड़ा हुआ है.. तीन राज्यों से सरगुजा सीधा संपर्क रखता है.. एहतियातन यह जरुरी है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं.. इसलिए रात का कर्फ़्यू प्रभावी किया गया है”
विदित हो कोरोना की दूसरी लहर में बीते पखवाड़े के यदि ज़िलेवार आंकडे देखें तो मरीज़ों के लिहाज़ से सरगुजा पहले पाँच में शामिल है।

Tags:    

Similar News