ध्यान दें: RBI का अलर्ट, इस तारीख को कुछ घंटों के लिए नहीं मिलेगी पैसों के लेनदेन से जुड़ी यह सुविधा….

Update: 2021-05-17 05:35 GMT

नईदिल्ली 17 मई 2021। अगर आप भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। RBI ने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है. रिजर्व बैंक मे बताया कि 23 मई को कुछ घंटों के लिए NEFT सर्विस काम नहीं करेगी तो आप अपना काम पहले ही निपटा लें। अगर आपको इस समय सीमा में किसी को भी पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसको पहले ही कर लें, जिससे आपको परेशानी न हो। आरबीआई ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है।

इस बीच डिजिटल लेनदेन करने वालों के लिए आरबीआई ने एक सूचना जारी की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि टेक्निकल अपग्रेड के चलते 23 मई को कुछ घंटों के लिए ग्राहकों के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यह अपग्रेडेशन 22 मई 2021 को कारोबार बंद होने के बाद होगा। इसकी वजह से 22 मई खत्म होने के बाद रात 12 बजे से लेकर 23 मई को दोपहर दो बजे तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। एनईएफटी सर्विस का परफॉरमेंस और रिजीलिएंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसलिए अगर आपको एनईएफटी के जरिए पैसों का लेनदेन करना है, तो देर न करें।

निशुल्क है एनईएफटी की सुविधा
छह जून 2019 को आरबीआई ने आम जनता को बड़ा तोहफा देते हुए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व एनईएफटी को निशुल्क कर दिया था। आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया था। मालूम हो कि सभी बैंकों में यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। इससे पहले एनईएफटी सुविधा सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक थी। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता था।

NEFT को जान लीजिए
NEFT यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर। इसके जरिये इंटरनेट से दो लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल होता है। किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है। हां, इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग सर्विस जरूरी है।

कैसे करते हैं NEFT से फंड ट्रांसफर

>> NEFT से फंड ट्रांसफर करने के लिए आपके पास नेट बैंकिग का लॉगइन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए.

>> लॉगइन करने के बाद आपको NEFT Fund Transfer सेक्शन में जाना है.

>> अब आपको प्राप्तकर्ता की डिटेल्स को ऐड करना है.

>> इसमें रिसीवर का नाम, बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड एंटर करें.

>> प्राप्तकर्ता के ऐड होते ही आप एनईएफटी ट्रांसफर का काम शुरू कर सकते हैं.

>> अब जितना पैसा भेजना हो वह राशि डालें और सेंड का बटन दबा दें.

Tags:    

Similar News