नोरा फतेही का डांस विडियो फिर हुआ वायरल , तभी मम्मी ने फेंक कर मारी चप्पल…पढ़िए आखिर क्यों

Update: 2021-03-18 00:43 GMT

नई दिल्ली 18 मार्च 2021 बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नोरा फतेही ने अपने डांस के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं, हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें जहां वह एक तरफ मस्ती में डांस करती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं उनका डांस देख गुस्से में उनकी मम्मी उन्हें चप्पल फेंककर मारती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि नोरा के इस वीडियो को अभी तक 77 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने इस वीडियो में वैप चैलेंज पूरा कर रही थीं. वह जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही थीं. वहीं, उनकी मम्मी किचन में काम कर रही थीं और नोरा की आवाज सुनकर वह कमरे में आ जाती हैं. लेकिन एक्ट्रेस को डांस करता देख वह चप्पल फेंककर मारती हैं. इतना ही नहीं, नोरा की मम्मी ने कहा कि लोग कोरोना से मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी है, बंद करो इसे. हालांकि, इसमें नोरा फतेही की मम्मी का किरदार भी खुद एक्ट्रेस ने ही अदा किया. नोरा के इस वीडियो को देख नरगिस फाकरी औरि एली अवराम जैसे कलाकार भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
Tags:    

Similar News