NMDC के CMD सुमित देब किया ने आव्हान…प्रतिदिन योग करने के साथ ही इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं, मुख्यालय में मनाया 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
NPG.NEWS
हैदराबाद, 21 जून, 2021। भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और नवरत्न् कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने आज हैदराबाद में प्रधान कार्यालय और सभी उत्पाीदन परियोजनाओं तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने के लिए उत्सा्ह के साथ 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विश्व व्यांपी समारोह को मनाया। इसका उद्देश्यष् आईडीवाई 2021 की थीम के अनुरूप कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों् के बीच अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग की चेतना का सृजन करना था।
श्री सुमित देब, सीएमडी, एनएमडीसी ने स्वयं आगे आकर कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए योग अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया और कहा, “योग और ध्यान तनावमुक्त, स्वस्थ और सुखी जीवन जीने में मदद करने की क्षमता रखता है, विशेष रूप से महामारी के दौरान जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वानस्य्द को प्रभावित कर रहा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप इसका प्रतिदिन अभ्यास करें और इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।”
श्री पी.के. सतपथी, निदेशक (उत्पादन), श्री आलोक कुमार मेहता, निदेशक (वाणिज्य ), श्री सोमनाथ नंदी, निदेशक (तकनीकी) और एनएमडीसी प्रधान कार्यालय के सभी विभागाध्यक्षों ने योग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।
एनएमडीसी ने नमस्ते् इंडिया फाउंडेशन और विश्वे योग विद्यापीठ के सहयोग से एनएमडीसी भवन में साामान्ये योग प्रोटोकॉल का व्यांवहारिक प्रदर्शन किया, जिसमें योग शिक्षक श्री बृजभूषण पुरोहित और श्री रवि कुमार ने दो प्रशिक्षकों के साथ योगासनों का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से अभ्यादस किया और उनके नेतृत्वप में योग आसन और प्राणायाम क्रिया का पालन किया। इसी प्रकार एनएमडीसी की सभी परियोजनाओं और बाहर स्थित कार्यालयों में योग सत्रों का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों, उनके परिवारों और स्थातनीय लोगों ने उत्सा,ह से भाग लिया। महामारी के कारण सभी कर्मचारियों को योग प्रदर्शन पर एक ऑनलाइन लिंक साझा की गई जिसमें उन्होंहने घर पर रहकर सुविधापूर्वक योग का अभ्यास किया।
यह उल्लेसख करना प्रासंगिक है कि एनएमडीसी सदैव ही स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी सरकारी पहलों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रणी रहा है।