Satara News: अजब-गजब मामला : 7 बच्चों की मां बनी महिला, पहले 3 और अब एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान

4 Judwa Bacche Ka Janm: सतारा: महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। इससे पहले भी महिला ने एक साथ 2 बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद एक और बच्चे को जन्म दिया था। इस तरह से महिला अब 7 बच्चों की मां बन चुकी है।

Update: 2025-09-14 11:32 GMT

Satara News

4 Judwa Bacche Ka Janm: सतारा: महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। इससे पहले भी महिला ने एक साथ 2 बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद एक और बच्चे को जन्म दिया था। इस तरह से महिला अब 7 बच्चों की मां बन चुकी है।  

पूरे परिवार में खुशी का माहौल

सतारा जिले के कोरेगांव तालुका की रहने वाली काजल विकास खाकुर्डिया (27) नाम की शादी विकास खाकुर्डिया से ही है। विकास मुल रुप से गुजरात के रहने वाले है और वह वर्तमान में पुणे के सासवड में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं। साधारण परिवार में हुए असाधारण घटना से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। 

एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

बताया जा रहा है कि काजल  अपने मायके कोरेगांव तालुका आई हुई थी, जहां उसे प्रसव पीड़ा उठा। इसके बाद उसे क्रांतिसिंह नाना पाटिल जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसकी सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) के जरीए डिलीवरी की गई। इस दौरान काजल ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। 

काजल बनी 7 बच्चों की मां 

काजल ने एक साथ जिन 4 बच्चों को जन्म दिया है उनमें तीन लड़की और एक लड़का शामिल है। इससे पहले भी काजल ने एक जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। इतना ही नहीं दूसरी बार काजल ने एक और लड़की को जन्म दिया। ऐसे में अब काजल 7 बच्चों की मां बन गई है।        

Tags:    

Similar News