Rain Alert: अब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने कर दी भविष्यवाणी, अगले 24 घंटो के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड सहित इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

Rain Alert: देश के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हालांकि जून में बहुत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई महीने में कई राज्यों भारी बारिश...

Update: 2024-07-04 07:55 GMT

Rain Alert नईदिल्ली। नई दिल्ली। इन दिनों देश के अधिकांश राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। हालांकि जून में बहुत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई महीने में कई राज्यों भारी बारिश हो सकती है। राज्यों में मानसून की गतिविधियां शुरू होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। लेकिन बारिश बंद होते ही लोगों को उमस वार्ली गर्मी का सामना भी करना पढ़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और कई राज्यों में जमाझम बारिश भी होगी। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भी इन दिनों बादल छाये हुये हैं और रुक-रूककर बारिश का दौर शुरू है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, मानसून की रेखा समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया और फिर पूर्व की ओर मणिपुर से होकर गुजर रही है। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका फैली हुई है। बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर के बीच में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मणिपुर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात के ऊपर समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किलोमीटर के बीच में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीँ, दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

अगले 24 घंटो के दौरान जानिये बारिश का हाल 

अगले 24 घंटों के दौरान असम और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, केरल, सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू और कश्मीर और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लद्दाख, रायलसीमा, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।


Tags:    

Similar News