Aaj Ka Mausam 27 September 2024: उत्तर भारत में बारिश का कहर, हिमाचल में बादल फटा, उत्तराखंड में भूस्खलन, जानें अपने राज्य का मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 27 September 2024: भारत के कई हिस्सों में मौसम की मार जारी है, उत्तर भारत से लेकर उत्तर-पूर्व भारत तक तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।

Update: 2024-09-27 04:17 GMT

Aaj Ka Mausam 27 September 2024: भारत के कई हिस्सों में मौसम की मार जारी है, उत्तर भारत से लेकर उत्तर-पूर्व भारत तक तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और सिक्किम में लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बादल फटने से फसलें तबाह, एक की मौत

हिमाचल में बुधवार रात बादल फटने से पांवटा साहिब के कांडो कंसार क्षेत्र में भारी तबाही हुई। पड़दूनी गांव में 1500 बीघा धान की फसल बर्बाद हो गई। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गांव के लोग छतों पर चढ़कर अपनी जान बचाने पर मजबूर हो गए। मलबे और पानी ने पूरी फसल को नष्ट कर दिया।

भूस्खलन से चारधाम यात्रा प्रभावित, हजारों लोग फंसे

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार को मलबा गिरने से लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे 7,000 लोग और 900 गाड़ियां फंस गईं। यात्रा मार्ग बाधित होने से श्रद्धालुओं को कई घंटों तक रुकना पड़ा। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

मानसून की सक्रियता से बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून की दोबारा सक्रियता के चलते तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पटना सहित कई इलाकों में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

सिक्किम में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है ताकि यातायात सामान्य हो सके, लेकिन लगातार बारिश से स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Tags:    

Similar News