महिला नेत्री का मर्डर : महिला नेत्री को मां और बेटे के सामने बीच सड़क पर गला रेता…..इस संगठन की अध्यक्ष भी थी…. मामूली विवाद के बाद हाईवे पर हुआ मर्डर

Update: 2020-12-01 06:32 GMT

मुंबई 1 दिसंबर 2020। महिला नेत्री के मर्डर से हाईवे पर सनसनी फैल गयी। महिला नेत्री की उसके बेटे के सामने ही गला रेत दी गयी। महिला नेत्री का नाम रेखा भाऊसाहेब जरे बताया जा रहा है, जो घटना अहमदनगर पुणे हाइवे से जा रही थी। यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष और एनसीपी नेता रेखा भाऊसाहेब जरे की सोमवार को हाईवे पर कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारों ने तेज धार हथियार से उनपर हमला किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है. कत्ल की इस वारदात के बाद सुपा पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

रेखा भाऊसाहेब जरे अहमदनगर जिले से यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष थीं. पारनेर तहसील के जाते गांव घाट में रेखा जरे पर तेज धारवाले हथियार से वार किया गया. हमला होने के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया, लेकीन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई.

रेखा जरे अपने बेटे और मां के साथ कार में पुणे से अहमदनगर जा रही थीं. हाइवे पर शिरूर गांव के नज़दीक उनके पीछे बाइक सवार आ रहे थे. बाइक सवार ने रेखा जरे के गले पर धारधार हथियार से वार किया. उसके बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए. पुलिस ने बाइक सवार की तलाश मे पांच टीमें लगा दी हैं. इसके अलावा हाइवके के सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.

कौन थीं रेखा भाऊसाहेब जरे?
रेखा जरे एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं. 2014 के चुनाव के बाद रेखा जरे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं थीं और 4 साल पहले रेखा जरे ने यशस्विनी महिला ब्रिगेड की स्थापना की थी. उनकी हत्या के बाद अहमदनगर जिले में खलबली मची हुई है.

Tags:    

Similar News