मौनी रॉय ने जलेबी बेबी पर किया डांस,वीडियो देखें फैंस के उड़ाए होश सोशल मिडिया पर हुई वायरल…..
मुंबई 21 जून 2021। ऐक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर बेहद पॉप्युलर हैं। वह अपने फैंस के लिए एंटरटेनिंग वीडियो और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने कुछ फोटोज के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मौनी ‘जलेबी बेबी’ पर डांस करती दिख रही हैं। मौनी का डांस देखकर कई लोगों को नागिन की याद आ गई है। मौनी रॉय के लेटेस्ट पोस्ट ने इंस्टाग्राम पर आग लगा रखी है। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं साथ में वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह ‘जलेबी बेबी’ में डांस कर रही हैं। मौनी के लुक ने लोगों को ‘नागिन’ की याद दिला दी है। उनके एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया है, सच में ब्लैक कोबरा लग रही हो। एक ने लिखा है, नागिन डांस में आप नागिन को हरा दोगी। एक और ने लिखा है, नागिन जलवा।