कोल इण्डिया का EESL के साथ ऊर्जा दक्षता और संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में हुआ MOU

Update: 2021-02-04 08:20 GMT

रायपुर 4 फरवरी 2021। कोल इण्डिया लिमिटेड ने ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। ऊर्जा दक्षता और संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए रणनीतिक साझेदारी के लिए विद्युत मंत्रालय के तहत एक ज्वाईंट वेंचर और डी-कार्बनाइजेशन के लिए संसाधन संरक्षण के लिए यह समझौता ज्ञापन किया गया है। इस समझौता ज्ञापन से ईईएसएल (ऊर्जा दक्षतासेवा लिमिटेड) के द्वारा कोल इण्डिया को 4600 एमयू ऊर्जा की वार्षिक खपत में से10 से 15 प्रतिशत की कमी करने में मदद करेगा।
कोल इण्डिया लिमिटेड अब ऊर्जा दक्षता और संसाधन संरक्षण के क्षेत्रों में ईईएसएल (ईनर्जी इफिसिएन्सीसर्विसेस लिमिटेड) के साथ सहयोग करेगा,कार्बन फुट प्रिंटको कम करेगा और इसकी समग्र परिचालन दक्षता और लाभ प्रदता में सुधार करेगा। ईईएसएल, कोल इण्डिया कोडी-सेन्ट्रलाइज्ड कैप्टिव सोलर प्लांट के साथ प्रक्रियाओं में ऊर्जा दक्षता के साथ मदद करेगा और कोल इण्डिया की सहायक कंपनियों की परिचालन क्षमता में सुधार करने और बिना किसी अग्रिम निवेश के महत्वपूर्ण लागत को कम करने में मदद करेंगा।
ईईएसएल, कोल इण्डिया को ऊर्जा आडिट करने और वित्तीय इस्को/रेस्को माॅडल के माध्यम से ऊर्जा के खाते में होने वाले नुुकसान को कम करने के कार्य में मदद करेगा। इस्को/रेस्को माॅडल में, पूरी परियोजना लागत ईईएसएल द्वारा प्रस्तावित ऊर्जा बचत परियोजना के खिलाफ वहन की जाएगी और ईईएसएल को भुगतान ऊर्जा बचत के माध्यम से मुद्रीकृत किया जाएगा।
कोल इण्डिया और ईईएसएल ऊर्जा दक्षता, इलेक्ट्रिक वाहन किराए पर लेने, चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना, सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने, हरित ऊर्जा निर्माण, स्मार्ट ऊर्जा समाधान आदि सहित व्यापार के अवसरों की खोज करेंगे।
इस समझौता ज्ञापन पर कोल इण्डिया लिमिटेड की ओर से कोल इण्डिया के निदेषक (वित्त) संजीव सोनी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर सचिव,कोयला मंत्रालय, भारत सरकार डाॅ. अनिल कुमार जैन, कोल इण्डिया के चेयरमेन प्रमोद अग्रवाल, कोल इण्डिया निदेशक गण और ईईएसएल ईन र्जीइफिसिएन्सी सर्विसेस लिमिटेड) के वरिष्ठ प्रबंधन ने नईदिल्ली से विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Tags:    

Similar News