सोमवार राशिफल: आज इन चार राशि वालों का दिन है अच्छा, होंगे बिगड़े हुये काम पूरे….वहीं इन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए बाकियों का हाल

Update: 2021-09-26 13:05 GMT

रायपुर 27 सितम्बर 2021. चंद्र की कुंडली में मौजूद स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए संपत्ति में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती हैं, जिसकी आपने अभिलाषा भी नहीं की थी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त नजर आएंगे और आप किसी बुजुर्ग सदस्य के कारण ही आपको धन लाभ मिल सकता है। आज कोई पारिवारिक सदस्य रूठ जाए, तो उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आपको अपने आलस्य को त्याग कर अपने कार्यों में जुटना होगा, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि
आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई कार्य करें, तो उसे बहुत ही संभलकर करें, क्योंकि उसके पुरा न होने का खतरा बना रहेगा, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक वह पूरा होगा। आज आपके घर में यदि कोई कलह चली आ रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से मदद लेकर आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह के लिए कोई उत्तम प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्रों की ओर भी प्रयासरत रहेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा और जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सामाजिक कार्य में आज आपको मान सम्मान भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही संभल कर करें, क्योंकि उसमें आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपकी माताजी से कोई वाद विवाद भी पनप सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके उत्साह में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने भाइयों के सहयोग से अपनी धीमी गति से चल रहे बिजनेस के लिए कोई सलाह मांग सकते हैं। यदि आपकी अपने जीवन साथी से कोई अनबन चल रही है, तो आज आप उसे समाप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यवसाय में यदि आज जोखिम उठाना पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही उठाएं, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आप अपने घर में सात सज्जा की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका मन थोड़ा परेशान नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको खुद पर भरोसा रखने की आवश्यकता है। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप बिजनेस में भाई बहनों का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। निजी जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि

आज आपको अपने कामकाज में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी होने की संभावना नजर आ रही है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिलेगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि

आज धन कमाने के नए नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको कुछ सीखने को मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

धनु राशि

आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप अपने सकारात्मक विचारों से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं अ.धूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। संतान की तरफ से आपके चिंता दूर होगी।

मकर राशि

आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन प्राप्त करने में सफल रहने वाले हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी हुई जानकारी हासिल हो सकती है। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रुके हुए कामों को आप पूरा कर सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि

आज भगवान की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नई प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। आप अपने समय का सदुपयोग करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

Similar News