मिस इंडिया दिल्ली मानसी शुरू करेंगी राजनीतिक पारी, इस पार्टी में हुईं शामिल…

Update: 2021-03-01 00:49 GMT

नईदिल्ली 1 मार्च 2021। राजेंद्र नगर विधायक राघव चड्ढा की उपस्थिति में मिस इंडिया दिल्ली-2019 मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। मानसी एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी हैं जिनका अपना एक स्टार्टअप है।मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि के बारे में बताया था। मानसी सहगल 2019 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। मानसी सहगल दिल्ली की ही रहने वाली हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं। आप परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मैं मानसी का आप परिवार में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, सैकड़ों नए लोगों के शामिल होने से तेजी से आगे बढ़ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहगल ने कहा कि मैं समाज के लिए बहुत कम उम्र से कुछ अच्छा करना चाहती थी। किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार हैं और मैंने पिछले कुछ वर्षों में सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में जबर्दस्त बदलाव देखा है।

Tags:    

Similar News