मंत्री कवासी लखमा का पूर्व मुख्यमंत्री पर सनसनीखेज आरोप…. केंद्र से मिले नक्सल जिलों को 30-30 करोड़ की राशि में हेराफेरी का लगाया आरोप… संपत्ति की जांच की भी मांग… PM और CM से भी किया ये अनुरोध

Update: 2020-07-11 15:29 GMT

रायपुर 11 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों आरोप-प्रत्याऱोप सरगर्म है। नया आरोप कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की तरफ से आया है। लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर ये आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि नक्सल इलाकों के लिए सेंट्रल से मिले फंड की मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जमकर अफरा-तफरी की। मीडिया से बातचीत में कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति की जांच की भी मांग की है।

Full View

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि रमन सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तो उस वक्त केंद्र की UPA सरकार से नक्सल प्रभावित हर जिले के लिए 30-30 करोड़ रुपये का फंड मिलता था, लेकिन वो फंड जिलों को मिलता ही नहीं था। छोटे से छोटे जिले के लिए 30-30 करोड़ की राशि विकास के लिए दी जाती थी। लेकिन उन पैसों का भाजपा की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार किया गया।

कवासी लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग की है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस पूरे प्रकरण में जांच की मांग की है।

Tags:    

Similar News