जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी रेड… 19 गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा की नगदी भी जब्त

Update: 2021-02-08 09:49 GMT

धमतरी 8 फरवरी 2021। धमतरी पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुये 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लाखों रूपए की नगदी भी जब्त की है।दरअसल धमतरी पुलिस को सूचना मिली थी कि केरेगांव के कुकरेल के जंगल में लाखों रूपए का जुआ चल रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसपी बीपी राजभानू के निर्देश में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने आज रेड कार्रवाई करते हुये जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को रंगे हाथ जंगल से पकड़ा है। आरोपियों के पास से 3 लाख 36 हजार 450 रूपए नगदी, मोबाइल फोन, 17 नग मोटरसायकल और 7 बंडल ताश पत्ती जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में, दीनदयाल साहू 58 भिरई थाना गुरुर बालोद, खूब लाल साहू पिता 50 साल थाना अर्जुनी धमतरी, टिकेश्वर महार पिता जोधाराम महार उम्र 43 साल बठेना धमतरी, उत्तम कटेन्द्र 49 साल थाना चरामा कांकेर, अतीत वाकडे थाना अर्जुनी धमतरी, रोहित चक्रधारी 34 साल थाना अर्जुनी धमतरी, अरुण कुमार सेन 30 साल गुरुर बालोद, अशोक देवांगन 49 साल भठगांव धमतरी, रघु धोबी 47 साल धमतरी, मुसु सिन्हा 37 साल बठेना धमतरी, विजय जैन 40 साल नगरी धमतरी, राजेश ध्रुव 38 साल हल्दीभाठा धमतरी, सुरेश साहू40 साल थाना अर्जुनी धमतरी, उत्तम साहू 32 साल अर्जुनी धमतरी, चित्रभुवन निषाद 35 साल धमतरी, रवि जैन 34 साल नगरी धमतरी, प्रवीण शिंदे 40 साल बांसपारा धमतरी, भानु राम 30 साल अर्जुनी धमतरी, आदित्य पवार 27 साल धमतरी है.

Tags:    

Similar News