मेयर सौम्या ने पेश की मिशाल: देर रात निगम की मीटिंग, थोड़ी देर बाद अस्पताल में भर्ती और फिर बनीं मां

Update: 2021-02-13 03:53 GMT

जयपुर 13 फरवरी 2021. किसी भी महिला के लिए मां बनना सबसे खूबसूरत असहसास और सुखद पल होता है।राजस्थान केजयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर दूसरी बार मां बनी हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की महापौर सौम्या गुर्जर ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया है. खास बात यह है कि वह अपनी डिलीवरी के कुछ घंटों पहले तक काम कर रही थीं। उन्होंने इस बात को साबित किया है कि उनके लिए कर्म ही पूजा है। गुरुवार की सुबह 5.14 बजे बच्चे को जन्म देने से पहले, उन्होंने बुधवार को देर रात तक नगर निगम के जुड़े कार्य करती रही थीं।

डॉ. सौम्या गुर्जर रात ने 9 बजकर 21 मिनट पर नगर निगम में मीटिंग लेते हुए अपनी फोटो शेयर की थी और फिर सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर एक बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की तो सब लोग चौंक गए। मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि वे सोमवार से घर पर ही नगर निगम का कामकाज शुरू कर देंगी और दस दिन बाद बच्चे के साथ ऑफिस पहुंचेंगी और कामकाज संभालेंगी. अपने नए बच्चे के जन्म की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘काम ही पूजा है’. इस ट्वीट को आप भी यहां देख सकते हैं-

खास बात यह है कि सौम्या ने तय किया है कि डिलीवरी के तीन दिन बाद से ही वे निगम के कामकाज की फाइलें देखना शुरू कर देंगी। मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि वे सोमवार से घर पर ही नगर निगम का कामकाज शुरू कर देंगी और दस दिन बाद यानी 22 फरवरी से कार्यालय आकर कामकाज संभालेंगी। बता दें कि सौम्या कोचर पहले से एक बेटी की मां हैं। अब उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बीच जिस तरह से वे सुबह से शाम तक शहर का दौरा कर रही थीं। उसे देख कर किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटो में सौम्या गुर्जर मां बनने वाली हैं।

 

Tags:    

Similar News