कई ट्रेन कैंसिल: रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव….यात्रा के पहले अपने ट्रेन को जरूर चेक कर लें

Update: 2021-08-15 05:17 GMT

नयी दिल्ली 15 अगस्त 2021। 15 अगस्त पर कई ट्रेनें कैंसिंल रहेगी। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 02443 नंबर की DEE JU SF EXP Special, Degana Jn से जोधपुर जंक्शन के बीच कैंसल कर दी गई है। यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से जोधपुर जंक्शन के बीच चलती है। इसी तरह टनकपुर से शक्तिनगर के बीच चलने वाली 05076 नंबर की त्रिवेणी एक्सप्रेस (स्पेशल) Chopan से शक्तिनगर के बीच कैंसल है। इस तरह रेलवे ने कुल 15 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है।

भारी बारिश के बाद बिहार की नदियों में आई बाढ़ के कारण आवागमन बाधित हो रहा है. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अंतर्गत भागलपुर से सटे सुल्तानगंज-रतनपुर रेलखंड के बीच रेल पुलों के पास बाढ़ का पानी आ जाने के कारण 16 किमी लंबे इस रेलखंड के अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. इसको लेकर रेलवे ने एहतियाती कदम उठाते हुए भागलपुर से मुंगेर और भागलपुर से किऊल तक दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया है.रेलवे की ओर से दी गई सूचना के अनुसार तीन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. इन ट्रेनों में भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 03419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 14 अगस्‍त को कैंसिल रही. बाढ़ की स्थिति पर निर्भर करता है कि यह ट्रेन 15 अगस्त या आगे भी कैंसिल रहेगी या नहीं! इस बारे में रेलवे की ओर से जानकारी दी जाएगी.

भारतीय रेलवे ने 18 ट्रेनों के सोर्स स्टेशन में परिवर्तन किया है। रेलवे ने 01914 नंबर की एटा-आगरा फोर्ट अनरिजर्व्ड स्पेशल के सोर्स स्टेशन में बदलाव किया है। यह ट्रेन अब एटा की बजाय बरहन स्टेशन से चलेगी। इसी तरह 02206 नंबर की RMM-MS SF Special अब रामेश्वरम की बजाय मंडपम स्टेशन से चलेगी। 04602 नंबर की JDNX-PTK Passenger (जोगिंदर नगर से पठानकोट) अब जोगिंदरनगर की बजाय ज्वालामुखी रोड स्टेशन से चलेगी। इसी तरह 05240 नंबर की सहरसा-पूर्णिया डेमू पैसेंजर स्पेशल सहरसा की बजाय Banmankhi Jn से चल रही है।

 

Tags:    

Similar News