दोबारा मां बनने वाली है मलाइका अरोरा?…बेटे अरहान से भी इस मामले में कर चुकी हैं चर्चा, अर्जुन कपूर को डेट कर रही 47 साल की मलाइका

Update: 2021-08-12 07:21 GMT

मुंबई 12 अगस्त 2021. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। चाहे रिलेशनशिप से जुड़ी बातें हो या फिटनेस गोल मलाइका सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। अपने डांस मूव और अदाओं के लिए मशहूर मलाइका बॉलीवुड की कूलेस्ट मॉम्स में से एक हैं। वो अपने बेटे के साथ एक मजबूत बॉन्डिंग शेयर करती हैं। मलाइका और उनके बेटे अरहान मदर-सन गोल के परफेक्ट उदाहरण हैं। मगर, मलाइका अब अपने परिवार में एक और सदस्य की जगह बना रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, मलाइका ने यह साझा किया है कि वो एक बेटी को अडॉप्ट करना चाहती हैं। और इस मुद्दे पर उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ गंभीरता से बात भी की है।

दरअसल, हाल ही में मलाइका ने रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में अपनी एक पुरानी ख्वाहिश से परदा उठाया है. मलाइका इस शो में जज की भूमिका में दिखाई देती हैं. शो के मंच पर एक्ट्रेस ने इच्छा जताई है कि वह बेटी मां बनना चाहती हैं. अगर ऐसा नहीं किया जा सकता तो वह एक बेटी को गोद लेना चाहेंगी. मलाइका ने बताया कि वो हमेशा से ही एक बेटी की मां बनना चाहती हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मलाइका जल्द की बेटी को अडोप्ट कर सकती हैं.

मलाइका अरोड़ा आगे कहती हैं ‘मेरे कई दोस्तों ने बच्चों को गोद लिया है और यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि बच्चे हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं. मैं अपने बेटे अरहान के साथ बहुत सी चीजों पर चर्चा करती हूं, जैसे कि किसी दिन हमें एक बच्चे को कैसे गोद लेना चाहिए और उसे एक परिवार और एक घर देना चाहिए. हम हर चीज के बारे में बात करते हैं, और यह हमारे कई विषयों में से एक है’. बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में व्यस्त हैं. वहीं उन्होंने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की प्रीमियर रात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी.

मलाइका अरोड़ा की उम्र 47 साल है और वो अरबाज खान से तलाक के बाद काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. सुपर डांसर के मंच पर कंटेस्टेंट के डांस ने एक्ट्रेस को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक बेटी की चाहत थी. मलाइका ने कहा कि वह अब गंभीरता से मां बनने पर विचार कर रही हैं. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें भी एक बेटी की जरूरत है, क्योंकि सभी लड़के उनके आसपास हैं. वह एक बेटे की मां है, लेकिन एक बेटी चाहती है जिसके साथ वह अपना मेकअप, जूते और कपड़े साझा कर सके.

 

Tags:    

Similar News