MP News : इंदौर में नलों से निकल रहा जहर ! दूषित पानी पीने से फिर एक मौत, अब तक की 32वीं मौत

MP News : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौत का आंकड़ा अब 32 पहुंच चुका है.

Update: 2026-02-02 10:30 GMT

mp news : मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल पीने से एक मौत का मामला सामने आया है. ऐसा लग रहा मानों नलों से जीवन दायिनी जल के बजाय जहर निकल रहा हो. आलम ऐसा है की अब तक इंदौर में दूषित पानी से हुई यह 32वीं मौत है. मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में दूषित पानी पीने से बीमार अनीता कुशवाहा का पिछले कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार देर रात उन्होंने अंततः उसने दम तोड़ दिया.

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से मृतकों का सिलसिला थम नहीं पा रहा है. दावा है इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौत का आंकड़ा अब 32 पहुंच चुका है. हालाकि मौत के आंकड़ों को लेकर अभी भी प्रशासन की चुप्पी कायम है.  


गौरतलब है इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुए मौतों के संबंध में मध्य प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार को हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय को बताया था कि महीने भर पहले भागीरथपुरा इलाके में हुई 16 मौतों की वजह दूषित पेयजल के कारण फैली उल्टी-दस्त का प्रकोप हो सकता है.

 न्यायिक जांच का आदेश


उल्टी-दस्त के प्रकोप में इंदौर में हुई कई लोगों की मौत के मामले में बीते मंगलवार को हुई सुनवाई में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने न्यायिक जांच का आदेश दिया. कोर्ट ने इसके लिए उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में एक सदस्यीय जांच आयोग गठन किया है, जो चार हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट पेश करेगी.

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद जारी आदेश में कहा था कि आरोपों की गंभीरता और पेयजल त्रासदी के कारण लोगों के जीवन के अधिकार पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए हाई कोर्ट की राय है कि इस मामले में एक स्वतंत्र और विश्वसनीय प्राधिकरण द्वारा जांच की आवश्यकता है


उल्लेखनीय है दूषित पेयजल त्रासदी को लेकर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि ‘एक स्वतंत्र और विश्वसनीय प्राधिकरण' द्वारा इस मामले की 'तुरंत न्यायिक जांच' किए जाने की आवश्यकता है. कोर्ट ने न्यायिक आयोग को कार्यवाही शुरू होने की तारीख से चार हफ्ते के भीतर अंतरिम रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है.


Tags:    

Similar News