162 रुपए सस्ता हुआ सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर, जानिए आपके राज्य में हुआ कितना सस्ता

Update: 2020-05-01 05:46 GMT

नईदिल्ली 1 मई 2020। कोरोना लॉकडाउन के बीच अच्छी खबर आई है। सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गए हैं। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होते है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है।

अब 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्‍ते हुए हैं। अब नई कीमतें घटकर 611.50 रुपये हो गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गए है।

जानें किस राज्या में कितना सस्ता हुआ सब्सिडी का एलपीजी गैस सिलेंडर

शहर मई में दाम अप्रैल में दाम
दिल्ली 611.50 744
कोलकाता 584.50 744.50
मुंबई 579 714.50

गुरुग्राम 588.50 750
नोएडा 585.50 739.50
बेंगलुरु 585 744
भुवनेश्वर 592.50 744.50
चंडीगड 583 758.50
हैदराबाद 589.50 796.50
जयपुर 583 731
लखनऊ 581 779
पटना 621 835
तिरुवनंतपुरम 588.50 741.50

Tags:    

Similar News