लॉकडाउन : इस राज्य ने वीकेंड लॉकडाउन किया लागू…..देश की राजधानी में भी स्वास्थ्य मंत्री ने दिया लॉकडाउन पर बड़ा बयान

Update: 2021-08-06 08:15 GMT

बैंग्लोर 6 अगस्त 2021। देश में कोरोना संक्रमण में आयी तेजी ने कोरोना का डर फिर से बढ़ा दिया है। इन सब के बीच कई राज्यों में लॉकडाउन के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री ने जहां लॉकडाउन के संकेत दिये हैं, तो वहीं लॉकडाउन को लेकर कर्नाटक की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि कर्नाटक राज्य की जो सीमाएं केरल (Kerala) और महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य से लगती हैं, वहां के जिलों में फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने यह फैसला केरल में बढ़ते मामलों के चलते लिया है। बॉर्डर वाले जिलों में वीकेंड कर्फ्यू के साथ नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा। वहीं राज्य में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने भी घोषणा करते हुए कहा कि केरल और महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों के लिए आरटी-पीसीआर (RT-PCR) की निगेटिव रिपोर्ट (Negative certificate) अनिवार्य कर दी है।

रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि केरल और महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले सभी यात्रियों को अपनी नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। जो 72 घंटे से ज्यादा पुराना न हो। जानकारी के लिए बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ती दिख रही है। बीते 4 दिनों से कोरोना के नए मामले 40 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। जबकि बीते 24 घंटे में देश में शुक्रवार को 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं देश में 464 मरीजों की कोरोना से जान चली गई है। बीती 7 जुलाई से आंकड़ा हर दिन बढ़ रहा है। अभी भी देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4,14,159 है। जानकारी के लिए बता दें कि केरल के हालात हर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। देश में पिछले दिन से जितने भी नए मामले सामने आ रहे हैं। उनमें से आधे मामले केरल राज्य से आ रहे हैं। यानी इस समय केरल में कोरोना संक्रमण की कड़ी सबसे मजबूत है और धीरे-धीरे इसका दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसा इस वजह से हो रहा है क्योंकि तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी मामले बढ़ते दिख रहे हैं।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगली लहर के खिलाफ अपनी योजना को भी सार्वजनिक किया है। अगर कोविड की सकारात्मकता दर अब 5 प्रतिशत तक जाती है तो हम बिना किसी देरी के तत्काल लॉकडाउन के लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि संक्रमण दर बढ़ने के बाद किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

तीन फीसदी से अधिक दर होने पर अलर्ट जारी होगा। फिलहाल यह दर 0.09 फीसदी के आसपास है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ ऑक्सीजन और इसे प्राप्त करने के लिए लॉजिस्टिक की कमी की वजह से चुनौतयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब 50 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट पहले ही बना दिए हैं। इसके आलावा और भी कई ऑक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे ताकि ऐसी समस्या का फिर से न उठे।

Tags:    

Similar News