लॉकडाउन ब्रेकिंग : बिलासपुर, बलरामपुर के बाद इस जिले में भी 23 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया…..मेडिकल छोड़ तमाम तरह की दुकानें रहेगी बंद….सिर्फ होम डिलेवरी होगा… पढ़िये आदेश
जशपुर 14 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार के बीच अब लॉकडाउन भी बढ़ाया जा रहा है। बिलासपुर में 24 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, तो वहीं जशपुर में 23 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जशपुर कलेक्टर महादेव कांवरे ने जिले में बेहद सख्त निर्देश के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर ने अपने निर्देश में कहा है कि ठेले, गुमटी, सैलून, फल, सब्जी की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया है, वहीं राशन, फल, सब्जी, चिकन, मटन, अंडा दुकानदारों को घर पहुंच सेवा की छूट रहेगी।