लॉकडाउन बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लगा लॉकडाउन……बैंक, दफ्तर सहित तमाम चीजों पर बैन…..सब्जी, किराना भी नहीं खुलेगा….आदेश जारी

Update: 2021-04-13 09:08 GMT

बस्तर 13 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में एक और जिला लॉकडाउन हो गया है। बस्तर संभाग के पहले जिले में लॉकडाउन का आदेश हो गया है। बस्तर जिले में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा।

कलेक्टर रजत बंसल ने लॉकडाउन का आदेश दिया है। दिए आदेश के मुताबिक 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से 22 अप्रैल के रात 12 बजे तक सम्पूर्ण जिला लॉकडाउन रहेगा। जिले की सीमा सील रहेगी और किसी भी तरह की व्यपारिक गतिविधियों की इजाजत नहीं होगी।

दफ्तर, बैंक सहित तमाम शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालय बन्द रहेंगे। किसी तरह से आयोजन पर पाबंदी रहेगी,वहीं होटल में ठहरे लोगों को सिर्फ रूम सर्विस मिलेगी। कही भी आने जाने के लिए ई पास की जरूयत पड़ेगी। पेट्रोल पंप पर सामान्य लोगों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। दूध 2 घंटे सुबह और शाम में डेढ़ घंटे दुकानों और होम डिलीवरी के जरिये मिल सकेगा।

Tags:    

Similar News