खिलाड़ी की LIVE मौत VIDEO: कबड्डी खेल के दौरान ही चली गई इस खिलाड़ी की जान, लोग सोचते रहे मामूली चोट…. मचा हडकंप

Update: 2021-01-21 05:34 GMT

धमतरी 21 जनवरी 2021. कबड्डी खेल के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गयी है। मृतक खिलाड़ी का नाम नरेंद्र साहू बताया जा रहा है, जो ग्राम गोजी का रहने वाला था।
दरअसल कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन बुधवार शाम को कोकड़ी और पटेवा के बीच मैच चल रहा था। पहले राउंड में कोकड़ी की टीम ने लीड ले लिया था, जिसके बाद दूसरे राउंड का मैच चल रहा था। कोकड़ी की तरफ से खिलाड़ी नरेंद्र साहू अंतिम रेड के लिए गया, तभी पटेवा के खिलाड़ियों ने उसे पकड़ लिया और इसी बीच नरेंद्र अचानक से सिर के बल नीचे गिर गया।
इसके बाद घायल अवस्था में नरेंद्र को कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ पर इलाज के दौरान कबड्डी खिलाड़ी नरेन्द्र साहू की मौत हो गई। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी मृतक के गाँव में फैली तो वहां मातम पसर गया है, वहीँ परिजनों का इस दुखद खबर के बाद रो रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News