राजधानी में कैफे की आड़ में देर रात परोसा जा रहा था शराब… मौके पर पहुंची पुलिस तो युवक और युवतियां हुक्का और जाम छलकाते आये नजर…
रायपुर 1 जुलाई 2021। राजधानी पुलिस देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए वीआईपी रोड स्थित फिलिंग द ब्लैंक्स कैफे में छापामार कार्रवाई करते हुए कई रईशजादो को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में युवक और युवतियां शामिल है। सभी कैफे में शराब और हुक्का पीते पाए गए है।