लिपिक पद की तरह सहायक शिक्षक के पद पर दिवंगत शिक्षकों के आश्रित को दें अनुकम्पा नियुक्ति… सशर्त अनुकम्पा नियुक्ति फिर अर्हता की पूर्ति
रायपुर 26 मई 2021। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पंचायत मंत्री / शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग / प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास छत्तीसगढ़ / संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़, रायपुर को पत्र लिखकर लिपिक पद की तरह सहायक शिक्षक के पद पर दिवंगत शिक्षकों के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की है।
इस प्रक्रिया के निर्णय लिए जाने से पंचायत/ननि संवर्ग के 960 अनुकम्पा नियुक्ति के पीड़ित परिवार को सेवा मिलेगी तथा उन्हें सहारा मिल सकेगा,,साथ ही सरकार के घोषणापत्र का क्रियान्वयन होगा।