अपहरण और हत्या ब्रेकिंग: 9 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या… पिता से 25 लाख की मांगी थी फिरौती…राजधानी पुलिस ने दो को पकड़ा…

Update: 2021-06-05 23:57 GMT

रायपुर 6 जून 2021। बैंगलुरू में 9 साल के बच्चे का अपहरण और फिर हत्या के बाद फिरौती मांगने वाले दो आरोपी को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी को मठपुरैना क्षेत्र के मोती नगर से पुलिस ने पकड़ा है।
दरसअल ये पूरा मामला बेंगलुरु का है। 5 जून को कंस्ट्रक्शन ठेकेदार का 9 वर्षीय पुत्र क्रिकेट खेलने मैदान गया था। इस दौरान नकाब पहने लोगो ने उसका अपहरण कर लिया था। घटना के बाद 25लाख की फिरौती मांगी थी। अपहरण की इस घटना के बाद बैंगलुरू पुलिस ने कॉल औऱ सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। इस बीच पुलिस को फिरौती मांगने वालों का लोकेशन रायपुर मिला था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंची। राजधानी पुलिस की मदद से दो आरोपी को मठपुरैना के मोतीनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, अपहरण किये गए बच्चे का बेंगलुरु में ही हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद वहां से अपहरणकर्ताओं ने उन्हें बच्चे के पिता से फोन करके पैसे मांगने कहा था।
दोनों आरोपियों ने ही मिलकर नाबालिग के पिता को 25 लाख फिरौती मांगी थी।
फिलहाल दोनों आरोपियों को राजधानी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायीक रिमांड पर बेंगलुरु भेजा जाएगा।

Tags:    

Similar News