खिलखिलाया सदन : अरपा भैंसाझार मसले पर सरकार के जवाब के बाद आए सवाल पर अध्यक्ष महंत की चुटकी पटवारी राजस्व विभाग का सर्वोच्च अधिकारी.. उस को सस्पेंड किए आप फिर भी सवाल करते हो”

Update: 2021-07-30 00:52 GMT

रायपुर,30 जुलाई 2021।अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट में ज़मीन के अधिग्रहण कार्यवाही में गड़बड़ी के मसले पर जानकारी माँगने वाले सवाल के जवाब में सरकार की ओर से राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बताया

”अरपा भैंसाझार प्रोजेक्ट में ज़मीन अधिग्रहण में गड़बड़ी की जाँच दो टीम कर रही है, प्रारंभिक तौर पर पटवारी को निलंबित किया गया है..जाँच जारी है”

इस पर विपक्ष की ओर से नारायण चंदेल और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रतिप्रश्न करते हुए सवाल किया और जाँच का ब्यौरा माँगा।
इस पर आसंदी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चुटकी ली –

” पटवारी सस्पेंड! राजस्व विभाग का सर्वोच्च अधिकारी होता है पटवारी,उस को सस्पेंड किया फिर भी आप सवाल करते हो”

इस टिप्पणी के बाद सदन में हँसी की लहर दौड़ गई।

Tags:    

Similar News