Thabdi Peda Recipe: गुजरात की फेमस मिठाई 'थाबड़ी पेड़ा' बनाना है बेहद आसान, पढ़िए इस स्वादिष्ट-दानेदार पेड़े की रेसिपी...

Thabdi Peda Recipe: थाबड़ी पेड़ा काफी दानेदार और सॉफ्ट होता है। ये ऐसा पेड़ा है जिसे बनाने के लिए मावे की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। बहुत कम इंग्रीडिएंट्स से बनने वाला थाबड़ी पेड़ा मुंह में जाते ही घुल जाता है। आइए जानते हैं इस खास रेसिपी के आसान स्टैप्स...

Update: 2024-02-07 05:46 GMT

Thabdi Peda Recipe: गुजरात की बहुत ही स्वादिष्ट और यूनीक मिठाई है 'थाबड़ी पेड़ा', ये काठियावाड़ की खासियत है। थाबड़ी पेड़ा काफी दानेदार और सॉफ्ट होता है। ये ऐसा पेड़ा है जिसे बनाने के लिए मावे की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। बहुत कम इंग्रीडिएंट्स से बनने वाला थाबड़ी पेड़ा मुंह में जाते ही घुल जाता है। आइए जानते हैं इस खास रेसिपी के आसान स्टैप्स...

थाबड़ी पेड़ा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • दूध - 1 लीटर
  • शक्कर - 250 ग्राम 
  • फिटकरी पाउडर-1/2 टी स्पून 
  • इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून 
  • घी- 2 टेबल स्पून 
  • पिस्ता या बादाम कतरन- सजाने के लिए 

थाबड़ी पेड़ा ऐसे बनाएं

1. एक लीटर फुल क्रीम दूध कड़ाही में उबलने कै लिए चढ़ा दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तब आंच एकदम कम करके दूध में फिटकरी डाल दें। लगातार चलाएं। धीरे-धीरे पूरा दूध फटने लगेगा। 

2.जब पूरा दूध फट जाए तो आंच मीडियम से थोड़ा अधिक कर दें और दूध को चलाएं। इस लेवल पर फटा हुआ दूध पूरी तरह अलग हो जाएगा। अब आपको अलग नजर आ रहे पानी को सूखने देना है। इसे ध्यान से चलाते रहें। 

3. दूसरे पैन में आपको शक्कर को पिघलाना है। इसके लिए पानी ज़रा सा भी नहीं डालें। धीमी आंच पर शक्कर को पिघलने दें।इसे बिल्कुल भी चलाना नहीं है। जैसे ही शक्कर पिघल जाए, कैरैमलाइज्ड हो जाए, आंच बंद कर दें। 

4. इस दौरान दूध से अलग हुआ पानी भी काफी कम हो गया होगा। अब कैरैमलाइज्ड शक्कर और डेढ़ टेबल स्पून घी भी फटे हुए दूध में मिला दें। इसे मध्यम से तेज आंच पर चलाते हुए लगभग सूखने तक पकाएं। 

5. अब इसमें इलाइची पाउडर मिलाएं और जैसे ही मिश्रण कड़ाही छोड़ दे, गैस बंद कर दें। आपको इसे ज्यादा देर नहीं पकाना है।अच्छी नमी बरकरार रहनी चाहिए। अब आपका थाबड़ी पेड़े का मिश्रण तैयार है। हल्की गर्माहट बाकी रहते इसे पेड़े का शेप दे दें। इसके लिए हाथों पर घी मलें और शानदार दानेदार और साॅफ्ट थाबड़ी पेड़े बना लें। ऊपर पिस्ता -बादाम कतरन लगाएं और मज़े से खाएं-खिलाएं।

Full View

Tags:    

Similar News