Poha Pakauda Recipe: पोहे से बनाइए बेहतरीन पकौड़े, बाहर से क्रंची, अंदर से साॅफ्ट, पढ़िए रेसिपी...

Poha Pakauda Recipe: तो इस बारिश में ट्राई कीजिए पोहे के पकौड़े। ये पकौड़े बाहर से जितने क्रिस्पी होते हैं अंदर से उतने ही साॅफ्ट। एक प्लस प्वाइंट यह भी है कि इसके सारे इंग्रीडिएंट्स हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं पोहे के पकौड़े की रेसिपी...

Update: 2024-06-30 13:09 GMT

Poha Pakauda Recipe

Poha Pakauda Recipe: बरसात और पकौड़ों का याराना पुराना है। परिवार के साथ बारिश के नजारे और साथ में कुरकुरे पकौड़े, किसे ऐसी सुहानी शाम नहीं चाहिए। तो इस बारिश में ट्राई कीजिए पोहे के पकौड़े। ये पकौड़े बाहर से जितने क्रिस्पी होते हैं अंदर से उतने ही साॅफ्ट। एक प्लस प्वाइंट यह भी है कि इसके सारे इंग्रीडिएंट्स हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं पोहे के पकौड़े की रेसिपी...

पोहे के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

  • पोहा- डेढ़ कप
  • आलू-2, उबले हुए
  • हरी मिर्च-2, बारीक कटी
  • जीरा-1 टेबल स्पून
  • अदरख-लहसुन पेस्ट- 1 टी स्पून (ऑप्शनल)
  • धनिया पाउडर-1 टी स्पून
  • मिर्च पाउडर-1/2 टी स्पून
  • शक्कर - 1/2 टी स्पून
  • हरा धनिया - मुट्ठी भर, बारीक कटा
  • तेल - तलने के लिये

पोहे के पकौड़े ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले पोहे को साफ कर लीजिए और इसे धो लीजिए। अब इसे एक से डेढ़ मिनट के लिए गुनगूने पानी में भिगो दीजिए।इससे पोहा काफी नरम हो जाएगा और ऐसा ही पोहा हमें चाहिए।

2. अब पोहे का पानी छान कर फेंक दीजिए और इसे एक बार और साफ पानी से धो लीजिए। अब इसे एक थाली में फैलाकर 10 मिनट के लिए रेस्ट दें।

3. अब हमें पोहे को मैश करना है, मसलना है। 2 मिनट तक इसे मसलें और अब इसमें बाकी के इंग्रीडिएंट्स उबले आलू, नमक, धनिया, मिर्च, जीरा, अदरख-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया और शक्कर मिलाएं और वापस से इसे मसलें ताकि यह आटे की तरह तैयार हो जाए।

4. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। मीडियम टू हाई फ्लेम में अपने मनपसंद आकार के पकौड़े तेल में छोड़ें और मीडियम फ्लेम पर इन्हें सुनहरा करारा होने तक उलट-पलट कर तल लें। आपके पोहे के पकौड़े तैयार हैं। गर्मागर्म चाय, चटनी या साॅस के साथ सपरिवार पोहा पकौड़े का स्वाद लें।

Full View

Tags:    

Similar News