Pakhala Bhat Recipe: ट्राई कीजिए उड़ीसा की फेमस रेसिपी पखाला भात, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद
Pakhala Bhat Recipe: पखाला भात पेट के लिए बहुत अच्छा व्यंजन है और गट के हेल्दी बैक्टीरिया को प्रमोट करता है। इसका फायदा हमारे पाचन तंत्र को ही नहीं पूरे शरीर को मिलता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं पखाला भात।
इमेज सोर्स- NPG News
Pakhala Bhat Recipe: चावल और दही से बनने वाली पखाला भात उड़ीसा की फेमस रेसिपी है। पखाला भात में सरसों के तेल और राई का छौंक लगे तो इसका टेस्ट गजब का आता है। पखाला भात पेट के लिए बहुत अच्छा व्यंजन है और गट के हेल्दी बैक्टीरिया को प्रमोट करता है। इसका फायदा हमारे पाचन तंत्र को ही नहीं पूरे शरीर को मिलता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं पखाला भात।
पखाला भात की सामग्री
- पका हुआ चावल-2 कप
- दही-6 टेबल स्पून
- हरा धनिया -1 टेबल स्पून,बारीक कटा
- नमक-स्वादानुसार
- पानी-2 कप
- सरसों का तेल -1 टेबल स्पून
- राई-1 टी स्पून
- करी पत्ते - 8-10
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1टी स्पून, कसी हुई
- नींबू के स्लाइस - 2
पखाला भात ऐसे बनाएं
1. पखाला भात बनाने के लिए ओवर कुक्ड चावल अच्छे रहते हैं। इन चावलों को एक कटोरे में निकाल लें। अब इसमें अच्छी तरह से फेंटा हुआ दही ऐड करें।
2. अब इसमें नमक, कटा हुआ हरा धनिया और पानी ऐड करें। पानी आप अपनी इच्छाअनुसार थोड़ा कम या ज्यादा डाल सकते हैं।
3. अब पखाला भात के लिए तड़का तैयार करें। इसके लिए एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें राई का तड़का दें।
4. जब राई तड़क जाए तो करी पत्ते डालें और तुरंत गैस बंद कर दें। इसके बाद स्लिट की हुई हरी मिर्च और किसी अदरक डालें। सभी चीजों को चम्मच से चलाएं और तड़के को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए अलग रखें।
5. अब ठंडे हो चुके तड़के को पखाला भात पर पलटें। ऊपर से नींबू के स्लाइस से सजाएं और सर्व करें।