Mustard Chatni Recipe: अपने मनपसंद स्नैक्स या स्टफ्ड पराठे के साथ खाइये राई की चटनी, स्वाद में मिलेगा नयापन

Update: 2023-12-05 07:33 GMT

Mustard Chatni Recipe: सब्ज़ी, दाल, रायते वगैरह में तड़का लगाने के लिए राई का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है लेकिन राई की चटनी से ज्यादातर लोग वाकिफ़ नहीं हैं। राई की चटनी का अपना यूनीक टेस्ट तो होता ही है, इसे आप समोसे, आलू बड़े, मूंगौड़े या फिर किसी भी तरह के भरवां पराठे के साथ परोसेंगे, उसका भी स्वाद बढ़ जाएगा। तो आइए आज जानते हैं राई की चटनी की रेसिपी।

राई की चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • राई - 1/4 कप
  • लहसुन - 1
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 6
  • शक्कर- 1 टी स्पून
  • नींबू - 1
  • सरसों का तेल - 1 टेबल स्पून

राई की चटनी ऐसे बनाएं

1. राई की चटनी बनाने के लिए आप राई को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। आप काली या फिर पीली राई भी ले सकते हैं।अगले दिन इसे अच्छे से धोएं। अब इसे थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड करें।

2. एक बार पीसने के बाद पूरे एक लहसुन की कलियां छील कर इसमें एड करें। फिर से पीसें।

3. अब चटनी में नमक, शक्कर और एक हरी मिर्च डालें और फिर से पीसें। अब चटनी को चम्मच से चलाकर देखें। आपको बारीक पिसी हुई चटनी चाहिए। साथ ही यह भी देखें कि यह बहुत गाढ़ी तो नहीं है। आवश्यकतानुसार पानी चटनी में डालें और फिर से पीसें। अब आपकी च्वाइस की कंसिस्टेंसी वाली चटनी तैयार है, इसे बाउल में निकाल लें।

4. अब आपको इसका तड़का तैयार करना है।इसके लिए एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। अब इसमें चिरी हुई हरी मिर्च डालें। तलें और गैस बंद कर दें। अब तैयार तड़के को चटनी में पलट दें। साथ ही इसमें एक नींबू का रस भी डालें और अच्छे से मिक्स करें। आपकी राई की चटनी तैयार है। अपनी मनपसंद चीज़ों के साथ इसका मज़ा लें।

Full View

Tags:    

Similar News