Muskmelon Ice-cream Recipe: खरबूज से बनाइए टेस्टी-टेस्टी आइसक्रीम, ये है रेसिपी...

Muskmelon Ice-cream Recipe: खरबूज का सीज़न है और सीज़नल चीज़ें ज़रूर खानी चाहिए। बहुत से घरों में बच्चे खरबूज नहीं खाते। ऐसे में उनके पेट में खरबूज पहुंचाने का बहुत बढ़िया तरीका है कि खरबूज की आइसक्रीम बनाई जाए।

Update: 2024-05-13 16:42 GMT

Muskmelon Ice-cream Recipe

Muskmelon Ice-cream Recipe: खरबूज का सीज़न है और सीज़नल चीज़ें ज़रूर खानी चाहिए। बहुत से घरों में बच्चे खरबूज नहीं खाते। ऐसे में उनके पेट में खरबूज पहुंचाने का बहुत बढ़िया तरीका है कि खरबूज की आइसक्रीम बनाई जाए। तो चलिए चुपके से करते हैं थोड़ा गोलमाल और बनाते हैं खरबूज की आइसक्रीम।

खरबूज की आइसक्रीम बनाने के लिए हमें चाहिए

  • खरबूज - 1 छोटा और मीठा
  • दूध-1 लीटर, फुल क्रीम
  • फ्रेश क्रीम - 1कप
  • शक्कर - 3/4 कप
  • काॅर्नफ्लोर- 2 टेबल स्पून
  • वेनिला एसेंस-4-5 बूंद

खरबूज की आइसक्रीम ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले खरबूज को छील कर दाने अलग कर दें। अब इसके छोटे पीस कर लें और मिक्सर में प्यूरी बना कर अलग रखें।

2. अब दूध को गर्म होने रखें। एक कटोरी गुनगुना दूध निकालें और उसमें काॅर्नफ्लोर घोल लें। बाकी दूध में धीमी आंच पर पहला उबाल आने दें। अब इसमें काॅर्नफ्लोर का घोल मिक्स कर दें। अब इसे 15 से 20 मिनट धीमी आंच पर और उबालें। बीच-बीच में दूध को चलाएं।दूध थोड़ा गाढ़ा हो गया होगा अब आंच बंद कर दें।

3. अब इसमें शक्कर और वैनिला एसेंस डाल दें और चलाकर ठंडा होने दें। बाद में चैक कर लें कि शक्कर अच्छी तरह घुल गई है या नहीं।

4. अब फ्रेश क्रीम को व्हिस्क से अच्छी तरह फेंट लें। अब ठंडे दूध में फेंटी हुई क्रीम और खरबूज की प्यूरी डाल कर हल्के हाथों से मिक्स करें। अब इसे एक कंटेनर में पलट और उसे सिल्वर फाॅइल से पूरी तरह सील कर दें। अब आपकी खरबूज आइसक्रीम फ्रीज़र में रखने के लिए तैयार है। इसे रात भर के लिए जमने दें। अगले दिन इसका मज़ा लें।

Tags:    

Similar News