Mumbai Style Tawa Pulav Recipe: मुंबई स्टाइल तवा पुलाव खाकर बन जाएगी शाम शानदार, स्ट्रीट फूड का मिलेगा ज़ायका...

Mumbai Style Tawa Pulav Recipe: मुंबई स्टाइल तवा पुलाव खाकर बन जाएगी शाम शानदार, स्ट्रीट फूड का मिलेगा ज़ायका...

Update: 2024-09-24 10:26 GMT

Mumbai Style Tawa Pulav Recipe: स्ट्रीट फूड के शौकीन होंगे तो पावभाजी के स्टाॅल पर मसालेदार तवा पुलाव भी बनते ज़रूर देखा होगा और खाया भी होगा। हम यहां मुंबई स्टाइल तवा पुलाव की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इसमें एक सीक्रेट पेस्ट भी डाला जाता है जो मुंबई स्टाइल तवा पुलाव की जान है और इसकी रंगत का राज़ भी वही है। फिर पाव भाजी मसाला है तो खुशबू तो दूर तक फैलेगी ही। तो चलिए बनाते हैं मुंबई स्टाइल तवा पुलाव...।

मुंबई स्टाइल तवा पुलाव बनाने के लिये हमें चाहिए

  • बासमती राइस - 2 कप, पका हुआ
  • मक्खन- 2 टेबल स्पून
  • तेल- 1 टेबल स्पून
  • जीरा-1 टी स्पून
  • प्याज-1 स्लाइस्ड
  • अदरख-लहसुन का पेस्ट - 1टेबल स्पून
  • पत्तागोभी - 1 कप, लंबाई में कटी
  • शिमला मिर्च - 1 मीडियम, जूलियंस
  • टमाटर - 1लंबा कटा
  • उबले आलू-1/2 कप, चौकोर टुकड़ों में कटा
  • उबले मटर - 1/4 कप (ऑप्शनल)
  • बीन्स-1/4 कप

नमक-स्वादानुसार

  • नींबू-1
  • पाव भाजी मसाला - 1टेबल स्पून

पेस्ट के लिए

  • भीगी हुई खड़ी कश्मीरी लाल मिर्च - 4
  • लहसुन की कली-4-5
  • जीरा

मुंबई स्टाइल तवा पुलाव ऐसे बनाएं

1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक तवा लें। बड़ा तवा ना हो तो आप कड़ाही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. तवे में मक्खन और तेल मिलाकर गर्म करें। अब इसमें जीरा तड़काएं। अब प्याज डालकर भूनें। प्याज को नरम होने तक पकाएं हम इसे एकदम ब्राउन नहीं करना है।

3. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और कच्ची सुगंध जाने तक भूनें।

4. इसी दौरान आप भिगोई हुई खड़ी लाल मिर्च, लहसुन और जीरे का पेस्ट बना कर तैयार कर लें। पेस्ट को कड़ाही में डालें और भूनें। अब इसमें श्रेडेड पत्ता गोभी डालें और कुछ देर पकाएं। नमक डालें और चलाएं। उसके बाद शिमला मिर्च और बींस डालकर कुछ देर पकाएं। अब टमाटर और मटर डालें और चलाएं।

5. अब आलू ऐड करें। सभी चीजों को कुछ देर पकाएं। अब इसमें पका हुआ और ठंडा हो चुका बासमती राइस ऐड करें। इसे मसाले और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। अब ऊपर से पाव भाजी पाउडर डालें और चलाएं।

6. एक टी स्पून नींबू का रस डालें और चलाएं। आपका मुंबई स्टाइल दवा पुलाव तैयार है और रायते, नीबू स्लाइस और पापड़ के साथ परोसें।

Full View

Tags:    

Similar News