Mahalakshmi Chivda Recipe : घर में बनाइये महाराष्ट्र स्टाइल महालक्ष्मी चिवड़ा, बाहर का अनहेल्दी नमकीन लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Mahalakshmi Chivda Recipe :छुटपुट भूख लगने पर कभी भी आप एक मुट्ठी महालक्ष्मी चिवड़ा खा लीजिए और अपने आप को फुल फील कीजिए। पैकेट के चिप्स, कुरकुरे जैसी चीजों के बजाय महालक्ष्मी चिवड़ा न केवल हेल्दी है, बल्कि बहुत स्वादिष्ट भी है। तो चलिए बनाते हैं महालक्ष्मी चिवड़ा।

Update: 2026-02-02 11:28 GMT

2 February 2026| महाराष्ट्र का महालक्ष्मी चिवड़ा पूरे देश में पसंद किया जाता है। मसालों का परफेक्ट काॅम्बिनेशन, कुरकुरे ड्राई फ्रूट्स के साथ एकदम क्रंची पोहे से बना महालक्ष्मी चिवड़ा एक एनीटाइम स्नैक है। छुटपुट भूख लगने पर कभी भी आप एक मुट्ठी महालक्ष्मी चिवड़ा खा लीजिए और अपने आप को फुल फील कीजिए। पैकेट के चिप्स, कुरकुरे जैसी चीजों के बजाय महालक्ष्मी चिवड़ा न केवल हेल्दी है, बल्कि बहुत स्वादिष्ट भी है। तो चलिए बनाते हैं महालक्ष्मी चिवड़ा।

महालक्ष्मी चिवड़ा की सामग्री

  • पोहा - 500 ग्राम
  • काजू - 30 ग्राम
  • बदाम - 30 ग्राम
  • मूंगफली दाने - 30 ग्राम
  • काली किशमिश - 30 ग्राम
  • नारियल के लच्छे-3 टेबल स्पून
  • चना दाल - 50 ग्राम
  • लहसुन - 10-12 कली
  • हरी मिर्च - 6-7
  • करी पत्ते - दो मुट्ठी
  • हल्दी-1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर- 1 टी स्पून
  • जीरा पाउडर- 1 टी स्पून
  • अमचूर-2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 2 से 3 टीस्पून
  • नमक- 2 टी स्पून या स्वादानुसार
  • पिसी शक्कर - 2 टी स्पून
  • तेल-पर्याप्त, तलने के लिए

महालक्ष्मी चिवड़ा ऐसे बनाएं

1. एक कड़ाही में तेल गर्म करें। अब इसमें सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को एक-एक करके तलने वाली छलनी में डालकर तलकर निकाल लें।

2. अब थोड़ा-थोड़ा करके पोहे को भी तल कर निकाल लें।

3. इसी तरह अब चना दाल को भी तल कर निकाल लें। उसके बाद लहसुन को तलकर निकाल लें। और फिर हरी मिर्च और करी पत्ते को तलकर निकाल लें। सभी चीजों को अच्छी तरह ठंडा होने दें।

4. अब एक बड़ी थाली में सभी चीजों को इकट्ठा करें। इसमें हल्दी,धनिया, नमक, मिर्च, अमचूर पाउडर और पिसी शक्कर ऐड करें।

5. सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह मिक्स करें और आपका महालक्ष्मी चिवड़ा बनकर तैयार है। चाय की चुस्कियों के साथ इसका मज़ा लीजिए।

Tags:    

Similar News