Leftover Khichdi Paratha Recipe: लेफ्ट ओवर खिचड़ी से बनाएं टेस्टी खिचड़ी पराठा, होगा बचे हुए भोजन का बढ़िया सदुपयोग

Leftover Khichdi Paratha Recipe: लेफ्ट ओवर खिचड़ी से बनाएं टेस्टी खिचड़ी पराठा, होगा बचे हुए भोजन का बढ़िया सदुपयोग

Update: 2025-12-27 11:26 GMT

Leftover Khichdi Paratha Recipe: खिचड़ी तो हर घर में बनती ही है और यह वास्तव बहुत ही हल्का-फुल्का और स्वादिष्ट खाना है। जब कभी आपके घर में खिचड़ी बने और थोड़ी बहुत बच जाए तो इसी खिचड़ी से आप टेस्टी खिचड़ी पराठा बना सकते हैं। खिचड़ी पराठा बहुत ही सॉफ्ट, ज़ायकेदार और टेस्ट में एकदम हटकर होता है। आप चाहे तो इसमें अपनी मनपसंद कुछ और सब्जियां भी मिला सकते हैं। या फिर कभी सब्जी बनाने का मन ना हो तो इसे अचार के साथ भी बहुत प्रेम से खा सकते हैं। आइये जानते हैं खिचड़ी पराठा की ईज़ी रेसिपी।

खिचड़ी पराठा की सामग्री

  • बची हुई खिचड़ी-1 कटोरी
  • गेहूं का आटा-2 कप
  • बेसन या बाजरे का आटा-1/2 कप
  • प्याज-1 बारीक कटा
  • हरा धनिया-3-4 टेबल स्पून, बारीक कटा
  • हरी मिर्च - 2, बारीक कटी
  • नमक-स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 टी स्पून
  • अमचूर या चाट मसाला -1/2 टी स्पून
  • जीरा-1 टी स्पून
  • तेल-1 टेबल स्पून, मोयन के लिए
  • घी या तेल-पराठे सेंकने के लिए

खिचड़ी पराठा ऐसे बनाएं

1. खिचड़ी को एक थाली में निकाल लें और अच्छी तरह मैश कर लें।

2. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, अमचूर पाउडर या फिर चाट मसाला डालें।

3. अब इसमें गेहूं का आटा और बेसन या फिर बाजरे का आटा, आपके पास जो भी हो उसे ऐड करें। साथ ही मोयन डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।

4. हमें कोशिश करनी है कि इस आटे को गूंधने के लिए पानी का इस्तेमाल न करना पड़े। इसलिए इसी हिसाब से आप आटे की मात्रा तय करें। थोड़ा बहुत पानी इस्तेमाल करना हो तो कोई दिक्कत भी नहीं है। आटे को ज्यादा सॉफ्ट ना गूंधें। इसे मध्यम सख्त ही होना चाहिए।

5. आटे को अच्छी तरह गूंध कर इस पर ऊपर से तेल लगा दें। इसका फायदा यह होगा कि क्योंकि इस आटे में खिचड़ी मिली हुई है इसलिए बेलते समय इसके चिपकने का डर है। तेल लगा देने से यह चिपकेगा नहीं। अब आटे को कम से कम 20 मिनट का रेस्ट दें।

6. अब तैयार आटे से पराठा बेलें और इसे गरम तवे पर घी या तेल लगाकर सेंक लें।

7. आपका स्वादिष्ट खिचड़ी पराठा बनकर तैयार है। अचार के साथ गर्मागर्म खिचड़ी पराठे का मजा लें।

Tags:    

Similar News