Lahsuni Methi Roti Recipe: गर्मागर्म तड़का दाल के साथ मज़ा लीजिए फूली-फूली लहसुनी मेथी रोटी का, यह सादा खाना है बहुत हेल्दी...

Lahsuni Methi Roti Recipe: स्वाद इतना अलग है कि तड़का दाल के साथ इसे खाएंगे तो साथ में किसी और चीज़ की ज़रूरत ही महसूस नहीं होगी। परम संतुष्टि देने वाली लहसुनी मेथी रोटी गांवों में सिर्फ़ टमाटर की चटनी के साथ भी बड़े शौक से खाई जाती है। एकदम तवे से उतरती रोटी का मज़ा आप खुद लेकर देखिए।

Update: 2024-02-02 13:45 GMT

Lahsuni Methi Roti Recipe: सर्दियों में मेथी के व्यंजन खूब बनाए जाते हैं। आज हम किसी खास व्यंजन की नहीं, बल्कि एक सादा और बहुत हेल्दी रोटी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। इसका स्वाद इतना अलग है कि तड़का दाल के साथ इसे खाएंगे तो साथ में किसी और चीज़ की ज़रूरत ही महसूस नहीं होगी। परम संतुष्टि देने वाली लहसुनी मेथी रोटी गांवों में सिर्फ़ टमाटर की चटनी के साथ भी बड़े शौक से खाई जाती है। एकदम तवे से उतरती रोटी का मज़ा आप खुद लेकर देखिए। ये है रेसिपी...

लहसुनी मेथी रोटी के लिये सामग्री

  • आटा - 1कप
  • लहसुन का पेस्ट- 1 टी स्पून
  • बारीक कटी मेथी- 1/4 कप
  • ड्राई यीस्ट - 1 टी स्पून (ऑप्शनल)
  • शक्कर - 1/2 टी स्पून (ऑप्शनल)
  • तेल- 1 टी स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी - आवश्यकतानुसार

लहसुनी मेथी रोटी ऐसे बनाएं

1. अगर आप शेफ स्टाइल लहसुनी मेथी रोटी बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको यीस्ट की जरूरत पड़ेगी अन्यथा आप उसके बिना भी लहसुनी मेथी रोटी बना सकते हैं।

2. यीस्ट वाली रोटी बनाने के लिए आप एक कटोरी में दो बड़े चम्मच गर्म पानी लें। अब इसमें इंस्टेंट यीस्ट और शक्कर डाल दें। करीब दस मिनट के लिये इसे ढंक कर रख दें।

3. अब एक थाली में आटा लें। उसमें तैयार यीस्ट, लहसुन का पेस्ट, कटी हुई मेथी, नमक और तेल डालें। अब ज़रूरत अनुसार पानी डालकर नर्म आटा गूंध लें। इसे आधे घंटे के लिए ढंककर रख दें।

4. अब रोटी बेलें। तवा आंच पर चढ़ाएं और गर्म तवे पर रोटी डाल दें। एक तरफ से चित्तेदार बबल पड़ने लगें तो पलट कर पकाएं। फिर आम रोटी की तरह आंच पर सेंके। एकदम फूली-फूली तवे से उतरती लहसुनी मेथी रोटी, गर्मागर्म तड़का दाल के साथ परोसें। इन दोनों का साथ कमाल का है।

Full View

Tags:    

Similar News