Bihari Raw Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाइये बिहारी अंदाज़ में, अनोखा है इसका टेस्ट...

Bihari Raw Mango Chutney Recipe : कच्चे आम की चटनी बनाइये बिहारी अंदाज़ में, अनोखा है इसका टेस्ट

Update: 2025-04-25 15:44 GMT
Bihari Raw Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी बनाइये बिहारी अंदाज़ में, अनोखा है इसका टेस्ट...

Bihari Raw Mango Chutney Recipe

  • whatsapp icon

Bihari Raw Mango Chutney Recipe: अलग-अलग राज्यों में आम की चटनी बनाने का अंदाज़ भी अलग-अलग है। लोग भी डिफरेंट टेस्ट के लिए आम की चटनी के वेरिएशन ट्राई करते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ बिहार स्टाइल में आम की चटनी बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। यह तरीका सामान्य आम-पुदीने की चटनी से एकदम अलग है और इसमें ऊपर से जाता है सरसों का तेल। जी हां, चोखे की तरह यहां आम की चटनी बनाने के बाद उसमें भी सरसों का तेल डाला जाता है। तो चलिए जानते हैं आम की चटनी की बिहार स्टाइल रेसिपी।

बिहार स्टाइल आम की चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • कच्चा आम - 1, बड़ा
  • लहसुन की कलियाँ - 3
  • सूखी लाल मिर्च - 2
  • जीरा- 1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • सरसों का तेल-1 टेबल स्पून

बिहार स्टाइल आम की चटनी ऐसे बनाएं

1. कच्चे आम को धोकर इसका छिलका छील लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. अब मिक्सी के जार में आम के टुकड़े, सूखी लाल मिर्च के टुकड़े, लहसुन की छिली कलियां, जीरा और नमक डालें और बारीक पीस लें। अगर आप सिल-बट्टे पर चटनी पीस सकें तो आपको बिहार का असल टेस्ट मिल जाएगा।

3. अब चटनी को कटोरी में निकाल लें। इसमें सरसों का गर्म तेल डालें और मिलाएं। आपकी बिहार स्टाइल आम की चटनी तैयार है। अपने भोजन के साथ इसका आनंद लें।

Tags:    

Similar News