Besan Ka Paratha Recipe: गर्मागर्म चाय के साथ करारे सिंके बेसन के पराठे का साथ ब्रेकफास्ट को बना देगा खास, पढ़िए रेसिपी...

Besan Ka Paratha Recipe: घर की चीज़ों से बड़ी आसानी से बनने वाली एक बेहतरीन रेसिपी है बेसन का पराठा। इसे आप गर्मागर्म चाय के साथ खाइये या अपनी मनपसंद चटनी के साथ, आपका दिल खुश हो जाएगा।

Update: 2024-06-19 11:37 GMT
Besan Ka Paratha Recipe: गर्मागर्म चाय के साथ करारे सिंके बेसन के पराठे का साथ ब्रेकफास्ट को बना देगा खास, पढ़िए रेसिपी...
  • whatsapp icon

Besan Ka Paratha Recipe: घर की चीज़ों से बड़ी आसानी से बनने वाली एक बेहतरीन रेसिपी है बेसन का पराठा। इसे आप गर्मागर्म चाय के साथ खाइये या अपनी मनपसंद चटनी के साथ, आपका दिल खुश हो जाएगा। सौंधे सिंके हुए मसालेदार बेसन की स्टफिंग वाले इन पराठों की रेसिपी सेव कर लीजिए, बहुत काम आएगी।

बेसन का पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • आटा - 4 कप
  • बेसन-1 कप
  • हल्दी - 1 टी स्पून
  • धनिया पाउडर-1 टी स्पून
  • मिर्च पाउडर-1 टी स्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • घी-1 टेबल स्पून
  • सौंफ-1 टेबल स्पून, दरदरी कुटी
  • जीरा - 1 टेबल स्पून
  • अदरख- 1 टेबल स्पून, कसी हुई
  • मिर्च - 1 बारीक कटी
  • कुटा हुआ साबुत धनिया- 1 टेबल स्पून
  • अमचूर पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • रतलामी सेव का चूरा-1/2 कप (ऑप्शनल )
  • प्याज- 1 बारीक कटा (ऑप्शनल)
  • घी- पराठे सेंकने के लिए
  • पानी - आवश्यकतानुसार

बेसन का पराठा ऐसे बनाएं।

1. सबसे पहले आटे को हल्का सा नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गूंध लें। याद रखें कि आटा न बहुत नरम हो न सख्त। इसे 20-25 मिनट का रेस्ट दें।

2. एक पैन में बेसन को धीमी आंच में बिना तेल-घी के भूनना शुरू करें। जब बेसन हल्का सा भुन जाए, तब इसमें हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर एड करें। बेसन को सौंधी खुशबू आने तक भून लें। अब इसमें घी डाल दें। चलाएं और आंच बंद कर दें।

3. बेसन को एक कटोरे में निकाल लें और इसमें पराठे सेंकने के लिए अलग रखे घी को छोड़कर सारे मसाले मिला दें। अब तैयार मसालेदार बेसन में पानी के हल्के से छींटे डालें। लेकिन ध्यान रखें कि इन पराठों में बेसन भुरभुरा सा ही होता है।

4. अब आटे की एक लोई तोड़ें। उसे हाथों से अच्छे से फैलाएं और एक चम्मच मसालेदार बेसन भरें। इसे स्टफ्ड पराठों की तरह सील करें। अब हाथों से थपथपाकर चकले पर रखें और बेलन के हल्के प्रेशर से बेल लें। गर्म तवे पर इसे घी डालकर कुरकुरा करारा सेकें। इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें। गर्मागर्म तवे से उतरते पराठे का चाय या चटनी के साथ मज़ा लें।

Full View

Tags:    

Similar News